Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 16 अप्रैल को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 11 कंपनियां देंगी 1400 से अधिक नौकरियां

सीहोर। जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। शासन के निर्देशानुसार आगामी 16 अप्रैल को शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एक भव्य युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।
रोजगार विभाग के माध्यम से आयोजित इस मेले में स्थानीय स्तर के साथ-साथ प्रदेश और अन्य राज्यों की लगभग 11 नामी कंपनियां शामिल हो रही हैं। ये कंपनियां विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के 1400 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। योग्यता के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
स्वरोजगार के लिए भी मिलेगा मार्गदर्शन
मेले में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं की भी मदद की जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत नए प्रकरण तैयार किए जाएंगेए जिससे युवाओं को बैंक लोन और सब्सिडी के माध्यम से अपना काम शुरू करने में आसानी होगी।
अप्रेंटिसशिप का मौका
रोजगार मेले में आईटीआई विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना जाएगा। इससे युवाओं को काम सीखने के साथ-साथ मानदेय भी मिलेगा और भविष्य में स्थायी नौकरी की राह आसान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button