युवाओं के लिए खुशखबरी: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन

सीहोर। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी शनिवार से शुरू हो गई है।
भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह परीक्षा 18 जनवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन नोटिफिकेशन में देरी के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है। खास बात यह है कि पदों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले जहां 888 पद बताए जा रहे थे, अब कुल 1120 पदों पर भर्ती होगी।
इन ट्रेड में निकले सबसे ज्यादा पद
भर्ती के अंतर्गत 25 से अधिक ट्रेड के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
इलेक्ट्रिशियन: 227 पद
इंजीनियरिंग ड्राइंग/गणित: 147 पद
कोपा: 132 पद
इसके अलावा मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सिविल और एयर कंडीशनर मैकेनिक जैसे पदों पर भी भर्ती होगी।
4300 से ज्यादा अन्य पदों पर भी होगी भर्ती
बता दें ईएसबी केवल आईटीआई ही नहीं, बल्कि इस साल 9 अन्य बड़ीभर्ती परीक्षाएं भी आयोजित करने वाला है। विभागों से मिली डिमांड के अनुसार करीब 4344 पदों के लिए परीक्षाएं होंगी। इसमें जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक, क्षेत्ररक्षक और समूह-5 की संयुक्त भर्तियां शामिल हैं।
भर्ती ————
आगामी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक नजर में-
समूह.5 संयुक्त भर्ती: पर 100, फरवरी
जेल प्रहरी/सहायक जेल अधीक्षक: पद 1426, मार्च
अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी): पद 1287 मार्च
समूह-3 उपयंत्री: पद 900 अप्रैल
पुलिस आरक्षक भर्ती: अक्टूबर



