Newsमध्य प्रदेशसीहोर

सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वाधान में निकाला भव्य गणगौर चल समारोह

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वाधान में गणगौर का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से बड़ी संख्या में चल समारोह निकाला गया। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बढ़ियाखेड़ी स्थित अटल पार्क पर पहुंचा, जहां पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि अटल पार्क में श्रीमती शशी शर्मा बड़ा बाजार के द्वारा चल समारोह स्वागत किया गया था, अब गुरुवार को शहर के खजांची लाइन से छावनी स्थित जगदीश मंदिर में श्रीमती अर्चना/सरिका पचौरी आदि के द्वारा चल समारोह का स्वागत आदि किया जाएगा। उन्होंने सभी समाज की महिलाओं को गणगौर पर्व के चल समारोह में आने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button