बुधनी के दशहरा मैदान में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
शांतिकुंज हरिद्वार की टोली कर रही संचालन




सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुधनी नगर के दशहरा मैदान में चार दिवसीय 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। युवा संयोजक मनोहर सिंह दांगी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा का शुभारंभ खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा नगर भ्रमण करती हुई गायत्री महायज्ञ आयोजन स्थल तक पहुंचीए जहां गायत्री परिजनों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई प्रज्ञा टोली के टोली नायक सूरज सिंह अमृत ने इस धर्ममय कार्यक्रम के उद्देश्य और स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अतिथियों में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, रोहित शर्मा, माया त्यागी, सुरेश त्यागी, शशि शर्मा, विष्णु शर्मा, रमिला परमार, विमल पाटीदार, भोपाल सिंह परमार और राजेंद्र मोदी शामिल थे, जिन्होंने विधिवत आरती की। कार्यक्रम का मंच संचालन भोपाल उपजोन समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी ने किया।
जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कारों का क्रम संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के साथ ही आज से जन्म शताब्दी दीप महायज्ञ भी प्रारंभ होगा। इस धर्ममय आयोजन में विशेष रूप से नि:शुल्क प्राणयोग एवं चिकित्सा शिविर श्री योगी योगानन्दन मिश्रा द्वारा तीनों दिन चलाया जा रहा है, जिसमें असहाय बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उठा रहे हैं।



