
सीहोर। महाशिवरात्रि पर सीहोर नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान कई राज्यों के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन शिवरात्रि उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा। चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह में भगवान भोले नाथ की बारात 18 फरवरी को शाम 4 बजे श्री बटेश्वर महादेव इंदौर नाके से प्रारंभ होगी। नगर के प्रमुख मार्गों से प्रारंभ शिव बारात में नागरिक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि चल समारोह में कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किए जाएंगे, वहीं बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली जाएगी। शिव बारात चल समारोह में इस वर्ष भी देश भर के कलाकार आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में उज्जैन के श्री भस्म रंमैया भक्त मंडल, करनाल हरियाणा के गौरव महादेव एंड आर्ट ग्रुप, मथुरा की रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की झांकियां कार्यक्रम में सुंदरता अपने रंग बिखेरेंगी, महाकाल आर्ट ग्रुप राजस्थान इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट निरवैर खालसा गटका गु्रप पंजाब हैरतंगेज प्रस्तुति देगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जा रही भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती की भव्य प्रतिमा अपने रंग बेखेरेगी। इसमें जहां 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे, वही दूसरी तरफ मनमोहक रास लीला, शिव तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी।
दूध के प्रसाद का किया जाएगा वितरण-
समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति हेतु चल समारोह मार्ग पर 8 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, वही बड़ी मात्रा में चल समारोह में दूध पेय के प्रसाद के वितरण की तैयारी की जा रही है। समिति के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक सन्नी महाजन, चल समारोह अध्यक्ष राजीव गुजराती, संस्थापक लोकेश सोनी, कमलेश अग्रवाल, दीपेंद्र कांसोटिया, राजू खत्री, उपाध्यक्ष यश अग्रवाल, ऋषि सोलंकी, चल समारोह प्रभारी संदीप कुशवाह, धीरू यादव, नीरज राठौर, हरीश त्यागी, अभिषेक शर्मा, आयुष सोनी, चल समारोह संयोजक सर्वेश व्यास, यश यादव, प्रणय शर्मा, पंकज राय ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं, माता, बहनों से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में शामिल होने की अपील की है।
सभी भक्तों पर माथे पर लगाया जाएगा चंदन का तिलक-
महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली भव्य बारात में सभी भक्तों के माथे पर चंदन के तिलक लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के हेमंत वर्मा, सागर सोनी, अभिषेक त्यागी, देवेंद्र ठाकुर, यश यादव, सर्वेश व्यास, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, अनुभव सेन, अनूप चौधरी, प्रमोद वर्मा, जागेंद्र खत्री, मुकेश वशिष्ठ, जयदीप नहलानी, दिनेश चावड़ा, सुनील भावसार, रवि खत्री, लकी सक्सेना, बल्ला खत्री, विक्की भासवार, गीताश भावसार, मनीष मेवाड़ा, रोहित बाबा, देवेंद्र सेंगर, सुधीर सोनी, अनूप चौधरी, राजेश भावसार,सोनू विश्वकर्मा, दिनेश चावड़ा, लव चावड़ा, राकेश राठौर, अशोक गौतम, सागर सोनी, शुर्यांश जादौन, विक्की विश्वकर्मा, तनीश त्यागी, अभिषेक लोधी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।