मानवता की मिसाल बना गुरु दा लंगर, सेवा के तीन साल पूरे होने पर जिला चिकित्सालय में मरीजों और परिजनों को परोसा भोजन

सीहोर। गुरु दा लंगर संस्था ने अपनी सेवा के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिला चिकित्सालय में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजन को अपने हाथों से तैयार किया गया भोजन प्रेमपूर्वक परोसा।
इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा नेता लवली अरोरा, पंडित राघव मिश्रा, समाजसेवी अरुणा राय के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु दा लंगर के कार्यों की प्रशंसा की। विधायक सुदेश राय ने कहा कि गुरु दा लंगर मानवता की सेवा का एक जीवंत उदाहरण है। जरूरतमंदों के दुख-दर्द बांटने का यह सच्चा मार्ग है। नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इसे अद्भुत और प्रेरणादायी कार्य बताया। पंडित राघव मिश्रा और अन्य अतिथियों ने भी संस्था के सेवाभाव को सराहते हुए शुभकामनाएं दीं।
तीन साल से हर रविवार जारी है सेवा का सिलसिला
गुरु दा लंगर के संस्थापक सूरज प्रकाश धमीजा और उनकी पत्नी दीक्षा धमीजा ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार हर रविवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। घर पर अपने हाथों से ताजा भोजन तैयार कर जरूरतमंदों को परोसने से उन्हें जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, वही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने गर्व से बताया कि गुरु दा लंगर सीहोर की ऐसी पहली संस्था है, जिसने जिला चिकित्सालय में इस प्रकार नियमित निशुल्क भोजन वितरण की पहल शुरू की और आज भी इसे पूरी निष्ठा से निभा रही है।
अन्य संस्थाओं ने भी बढ़ाया हाथ
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सेवा कार्यों को गति देने के लिए सीवन टीम और संडे का सुकून टीम के सदस्यों ने भी पहुंचकर भोजन वितरण और व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग दिया। गुरु दा लंगर के मुख्य सदस्य सूरज धमीजा, दीक्षा धमीजा, किरण सिंह, प्रतिभा बंसल, गौरव बंसल, मनोज कुशवाह, राम यादव, विनोद सेन, नीरज भाई, वेदांश मदान, मोक्ष धमीजाए आदित्य धमीजा और गोविंद कुशवाह। सहयोगी टीम में सीवन पुत्र टीम से प्रदीप चावड़ा, मुकेश राय, वैभव राठौर, सचिन प्रजापत, मोहित बोयत तथा संडे का सुकून टीम से अंकुर राठौरए अशोक कुशवाह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version