
सीहोर। अंग्रेजी नववर्ष 2023 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि यह वर्ष आपके लिए एवं आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा। इस वर्ष आपकी राशि में कौन से योग हैं एवं कौन से आपके अच्छे कार्य होने वाले हैं। कौन की राशियों में कौन सा ग्रह
मेष : साल 2023 में आपके सपने ना सिर्फ पूरे होंगे, बल्कि जल्दी जल्दी पूरे होंगे, जो भी मिलेगा ज्यादा-ज्यादा मिलेगा, भरपूर मिलेगा।
उपाय : मंगलवार को गुड़ और चने की दाल दान करें।
वृषभ : साल 2023 में खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी। सफलता की नई नई राहें खुलेंगी। आंगन में बहारें खिलेंगी।
उपाय : शुक्रवार को सफेद कपास मंदिर में रखकर आएं।
मिथुन : 2023 मिलाजुला है, लेकिन तरक्की तो मिलकर रहेगी। तकरार बढेÞगी, तनाव भी होगा पर तत्काल उन पर नियंत्रण भी होगा।
उपाय : हर बुधवार तोते को बाजरा खिलाएं।
कर्क : आगे बढ़ती गाड़ी बार-बार रुक रही थी तो इस साल यह जमकर स्पीड पकड़ेगी। सफलता, समृद्धि और सम्मान सामने से खुद चलकर आएंगे।
उपाय : सोमवार को चांदी खरीदकर लाएं।
सिंह : नए साल पर सेहत के सितारे गर्दिश में होंगे। हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, लेकिन समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी, लालच पर कंट्रोल करें।
उपाय : नजदीक के माता मंदिर में नारियल पर अक्षत रखकर चढ़ाएं।
कन्या : साल 2023 में वाहन खरीदेंगे और व्यवसाय है तो नया बदलाव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचें तो वर्ष हरियाली लाया है, हराभरा करके जाएगा।
उपाय : किसी स्वस्थ बुजुर्ग महिला को हरी साड़ी दान करें।
तुला : वर्ष 2023 में आपको लखपति होने से कोई नहीं रोक सकता, बशर्ते व्यसनों और बुरी आदतों पर नियंत्रण हो। रोमांस के सितारे चमकदार बने हैं।
उपाय : किसी भी पूर्णिमा चंद्रमा को दूध और मिश्री चढ़ाकर शिव आराधना करें।
वृश्चिक : साल 2023 में नया घर मिलेगा, तरक्की भी होगी, आपके संघर्षों का मीठा फल मिलेगा, लेकिन इम्युनिटी कमजोर है तो बहुत ध्यान रखें।
उपाय : मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल कपड़े में 7 बादाम बांधकर चढ़ाएं।
धनु : आपके लिए भी नए घर के सितारे बुलंद हैं। सेहत की गाड़ी अब पटरी पर आएगी। तकलीफों से राहत मिलेगी।
उपाय : मां बगुलामुखी को हल्दी की गांठ अर्पित करें।
मकर : इस साल नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, कानूनी मामलों में चमकदार सफलता हासिल होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन के मामले में अब अच्छा समय है।
उपाय : शनिवार को तेल चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।
कुंभ : एक शानदार और बेहतरीन साल आपके सामने है। उपलब्धियां, उन्नति और मनचाही ऊंचाई आप पाकर ही रहेंगे।
उपाय : शनिवार से शनिवार लगातार 8 दिन काली चींटियों को शकर और खोपरा बुरा खिलाएं।
मीन : सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मिली-जुली खुशियां साल भर आती रहेंगी। त्वचा और दांतों में परेशानी हो सकती है। घर में संबंधों को सुधारें।
उपाय : किसी भी गणेश मंदिर में गुरुवार या चतुर्थी को लड्डू चढ़ाएं।
आप अपने जीवन से जुड़ी हुई परेशानियों सहित अन्य चीजों को जानने के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क मो. : 9229112381