Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

जन्मदिन पर होगी विशाल भजन प्रतियोगिता, मनेगा भड़कुल का गौरव दिवस

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत का मनाया जाएगा 9 मार्च को जन्मदिन

रेहटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता राजेश सिंह राजपूत का जन्मदिन इस बार भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर जहां उनके गृह ग्राम भड़कुल में राज्य स्तरीय विशाल भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा तो वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार ग्राम पंचायत भड़कुल का गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। इसमें कई प्रदेश स्तरीय मंडलियां सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल होंगे।
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत हर साल अपना जन्मदिन अपने ग्रह ग्राम भड़कुल में मनाते हैं। इस अवसर पर विशाल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। भजन प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय कई मंडलियां आती हैं एवं एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देती हैं। भजन प्रतियोगिता को देखने और सुनने के लिए क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से भी हजारों लोग यहां पहुंचते हैं। भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 मार्च को रात्रि 9 बजे से होगा जो कि 9 मार्च को दिन में भी रहेगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनके प्रशंसक एवं उनके मित्रों द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर केक भी काटा जाएगा। इस आयोजन के आयोजक देवेश सिंह राजपूत ने सभी से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
मनेगा भड़कुल का गौरव दिवस –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी शहरों सहित गावों को लेकर कहा था कि सभी पंचायतों में गौरव दिवस मनाया जाए। इसी कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम का गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। गत वर्ष भी उनके जन्मदिन पर गौरव दिवस का आयोजन किया गया था तो वहीं इस वर्ष भी गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जहां गांव में पौधरोपण किया जाएगा तो वहीं गांव की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। यहां बता दें कि राजेश सिंह राजपूत अपने जन्मदिन के अवसर पर कई सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करते हैं।
प्रतियोगिता का पहला ईनाम 51 हजार रुपए रहेगा –
भाजपा के युवा नेता राजेश सिंह राजपूत के जन्मदिन पर आयोजित विशाल भजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार एक रुपए की राशि रहेगी तो वहीं द्वितीय पुरस्कार 31 हजार एक, तृतीय पुरस्कार 21 हजार एक, चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार एक रुपए का रहेगा। इसी तरह 7001 का पंचम पुरस्कार दिया जाएगा तो वहीं विशेष पुरस्कार रूप में दो मंडलियों को 5101 रुपए की राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 1100 रुपए रखी गई है। विजेता मंडलियों को इनामी राशि के साथ में शील्ड भी प्रदान की जाएगी।
8 मार्च को महिला दिवस, होगा महिलाओं को सम्मान –
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस भी है। इस अवसर पर गांव की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button