Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मैं नेता नहीं, राजनीति मेरा लक्ष्य नहीं, मैं तो सेवक हूं : कार्तिकेय सिंह चौहान

कलेक्टर ने दिए निर्देश, विकास यात्रा में सभी अधिकारी मौजूद रहे-

सीहोर-रेहटी। संत रविदास जयंती से शुरू हुई भाजपा सरकार की विकास यात्रा का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकास यात्रा रेहटी तहसील के गांव आंवलीघाट, मोगरा, मांजरकुई सहित अन्य गांव में पहुंची। यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता कार्तिकेय चौहान भी ग्राम पंचायत मोगरा पहुंचे। यहां पर विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि वे नेता नहीं है, उनका लक्ष्य भी राजनीति नहीं है। वे तो एक सेवक हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं। यदि उनकी सेवा से किसी को कोई लाभ होगा तो वे अपना जीवन धन्य मानेंगे। उन्होंने कहा कि वे कहीं जाते हैं तो लोग उनको नेता मानते हैं, लेकिन वे नेता नहीं है, वे तो एक बेटे और एक भाई हैं और इसी के नाते लोगों के बीच में जाते हैं। इससे पहले भोपाल से रवाना होकर कार्तिकेय सिंह चौहान ग्राम पंचायत मोगरा पहुंचे। यहां पर भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, अनार सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी सहित अन्य नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। विकास यात्रा के अवसर पर ग्राम पंचायत मोगरा में महिलाओं, कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं पुष्प वर्षा कर कार्तिकेय सिंह चौहान का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित, कन्या पूजन करके किया गया।
दिग्विजय सिंह शासनकाल मेें क्या थी स्थिति-
इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, लेकिन प्रदेश सहित बुधनी विधानसभा के गांवों की क्या स्थिति थी, ये सभी जानते हैं। विकास के नाम पर सड़कों में गड्डे थे, किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। लेकिन अब चारों तरफ विकास ही विकास नजर आता है। हर तरफ सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। गांव-गांव में विकास दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई, लिखाई एवम शादी की भी व्यवस्था कर दी। वही हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ योजनाएं चलाई। आज हर घर को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
बुरे वक्त के लिए बीमा अवश्य कराना चाहिए-
सीहोर जिले की सभी जनपदों में आयोजित विकास यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित महिलओं और जनसान्य द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल से धन्यवाद दिया। जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा हितलाभ वितरण के समय उपस्थित लोगों से संवाद करते समय पूछा गया कि कोई पात्र व्यक्ति शासन की योजना का लाभ पाने से वंचित तो नहीं है। विकास यात्रा के पांचवें दिन इछावर विधानसभा के ग्राम पंचायत हसनाबाद, अल्हादखेड़ी, मोगराराम, आमाझिर, डोंडी, दुपाड़िया भील और खामलिया में निकाली गई। इस यात्रा में विधायक करण सिंह वर्मा, कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विकास यात्रा के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलन्यास किया गया। इसके साथ ही अनेक योजनाओं के हितलाभ से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा कि आज विकास और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंच रहा है। विकास यात्रा के दौरान अल्हादाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सुरक्षित सीहोर अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में बुरे वक्त के लिए बीमा कराना आवश्यक है। बीमा से मिलने वाली राशि भले ही छोटी हो लेकिन बड़ी मददगार होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सीहोर अभियान के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा केवल 20 रुपए की वार्षिक प्रीमियम तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा 436 रुपए की वार्षिक प्रीमियम पर कराया जा सकता है। जीवन ज्योति बीमा के लिए हितग्राही की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के लिए हितग्राही की आयु 18 से 70 के बीच होना चाहिए।
कलेक्टर ने दिए निर्देश, विकास यात्रा में सभी अधिकारी मौजूद रहे-
कलेक्टर ने जिले में चल रही विकास यात्राओं के दौरान विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा तथा विकास यात्रा के नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास यात्रा का व्यवस्थित ढंग से संचालन तथा कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए। अभी तक जिले में 80 से अधिक ग्राम पंचायतों में विकास यात्राएं आयोजित की जा चुकी है। इसमें पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण तथा स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किए गए। इसके साथ ही अनेक हितग्राहियों को शासन की अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने 6 फरवरी से प्रारंभ हुए सुरक्षित सीहोर अभियान के तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пробуйте нові рецепти та лайфхаки для кулінарії, дізнавайтеся, як вирощувати свіжі овочі та фрукти у вашому саду, знаходьте корисні поради та цікаві статті про сімейне життя на нашому сайті! Miért nincs biztonsági öv a vonatokon? A válasz meglepheti ön 5 лайфхаков для улучшения вашей кулинарии: удивительные венгерские рецепты, советы по приготовлению и хранению продуктов, полезные кулинарные приемы. Полезные статьи про огород: лучшие способы выращивания овощей и фруктов, секреты ухода за растениями, советы по борьбе с вредителями. Поделитесь своими собственными лайфхаками с нами!