जरुरी खबर: एमपी बोर्ड ने बदला 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल

सीहोर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में परीक्षाओं की तारीखों और विषयों के क्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। बोर्ड ने प्रदेश के सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे तुरंत विद्यार्थियों को इस बदलाव की जानकारी दें।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 10वीं और 12वीं के मुख्य विषयों की तारीखें अब इस प्रकार होंगी।
10वीं बोर्ड: हिंदी का पेपर जो पहले 11 फरवरी को होना था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
12वीं बोर्ड: हिंदी का पेपर अब 7 फरवरी के बजाय 7 मार्च 2026 को होगा। वहीं उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह 6 मार्च को ली जाएगी।
परीक्षा का समय और शुरुआत
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक ही आयोजित होंगी। नए शेड्यूल के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होंगी। जबकि 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगी।
छात्रों के लिए निर्देश
बोर्ड ने स्कूलों को आदेश दिया है कि वे संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड और अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करें। छात्र विस्तृत समय-सारणी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version