जरुरी खबर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर सफर से पहले देखे यह…

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कल 12 फरवरी सुबह 6 बजे से इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। यह व्यवस्था 21 फरवरी की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।
भारी वाहन: ब्यावरा-शाजापुर होकर निकलेंगे
भोपाल से इंदौर जाने वाले: भोपाल के मुबारकपुर जोड़ (परवलिया) या तुमड़ा जोड़ (खजूरी) से होकर श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा और शाजापुर होते हुए देवास-इंदौर जा सकेंगे।
इंदौर से भोपाल आने वाले: देवास से मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा और श्यामपुर होते हुए भोपाल आ सकेंगे।
हल्के वाहन: अमलाहा-भाऊखेड़ी होकर गुजरेंगे
कार, बस और अन्य छोटे वाहनों के लिए भी रूट बदला
भोपाल से इंदौर की ओर: यात्री वाहन सीहोर के न्यू क्रिसेंट चौराहा से मुढक़र भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए आष्टा-इंदौर निकलेंगे।
इंदौर से भोपाल की ओर: आष्टा से अमलाहा और भाऊखेड़ी जोड़ होते हुए न्यू क्रिसेंट चौराहा से भोपाल की ओर जा सकेंगे।
कथा में आने वालों के लिए कोई रोक नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो श्रद्धालु विशेष रूप से कुबेरेश्वर धाम कथा में शामिल होने आ रहे हैं, उनके लिए हाईवे खुला रहेगा। चाहे वे भोपाल की ओर से आएं या इंदौर की ओर से वे सीधे हाईवे के जरिए कथा स्थल तक पहुंच सकते हैं। धाम पर बनाई गई बड़ी पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद वे मंदिर और पंडाल तक जा सकेंगे।

Exit mobile version