Newsग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

शताब्दी वर्ष में प्रत्येक मंडल-बस्ती तक पहुंचेंगे संघ के कार्य, बैठक में बनी आगामी रणनीति

भोपाल में मध्य भारत प्रांत की दो दिवसीय बैठक का आयोजन, संघकार्य की समीक्षा और शताब्दी वर्ष को लेकर चिंतन-मंथन

भोपाल। मध्य भारत प्रांत में विगत तीन वर्षों से संघ का कार्य अपेक्षा के अनुरूप बढ़ रहा है। शताब्दी वर्ष में हमने पूर्ण प्रांत का लक्ष्य लिया है। हम इस लक्ष्य के समीप पहुंच रहे हैं। वर्तमान में 1814 में से कुल 1662 मंडल संघकार्य युक्त हैं। पिछले वर्ष के प्रांत में कुल 3072 शाखाएं लग रही थीं, जो बढ़कर 3674 हो गई हैं। भोपाल स्थित शारदा विहार में 14-15 जून को आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत की प्रांत बैठक में यह जानकारी प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने दी। बैठक में प्रांत में संघ कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई और शताब्दी वर्ष की तैयारियों की चर्चा की गई। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी, विभाग कार्यकारिणी और जिला टोली शामिल रहती है। इस प्रकार लगभग 550 दायित्ववान कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अशोक पांडेय एवं सह-प्रांत संघचालक डॉ. राजेश सेठी भी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में दिवंगत कार्यकर्ताओं, अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के प्रति मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने कहा कि शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं ने मंडल और बस्ती तक संघकार्य को पहुंचाने के प्रयास किए हैं। इस वर्ष इन प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में मध्यभारत प्रांत में संघ की रचना से महानगरीय एवं ग्रामीण जिलों के 2343 स्थानों पर 3674 शाखाएं चल रही हैं। इसके साथ ही 625 स्थानों पर साप्ताहिक मिलन के रूप में संघकार्य चल रहा है। स्वयंसेवक सेवाकार्य भी चला रहे हैं। पिछले वर्ष तक कुल 1795 सेवा कार्य प्रांत में चल रहे थे, इस वर्ष यह संख्या 2448 हो गई। यानी एक वर्ष में 36 प्रतिशत की वृद्धि सेवा कार्यों में हुई है, वहीं 160 सेवा कार्य शाखाओं द्वारा चल रहे हैं। प्रांत में कुल 994 सेवा बस्ती हैं, जिसमें 797 सेवा कार्ययुक्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष कार्यविस्तार एवं सुदृढीकरण पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव मनाना नहीं हैं, बल्कि आत्मचिंतन करना है। संघ कार्य के लिए समाज द्वारा दिए समर्थन के लिए आभार प्रकट करना तथा राष्ट्र के लिए तथा समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना है। शताब्दी वर्ष में हम अधिक सावधानी, गुणवत्ता तथा व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लें।
संघ शिक्षा वर्गों में संघकार्य का प्रशिक्षण-
संघकार्य की समझ बढ़ाने एवं कार्यकताओं के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से संघ प्रतिवर्ष संघशिक्षा वर्गों को आयोजन करता है। तीन दिवस के 128 प्रारंभिक वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें 6900 स्वयंसेवक शामिल हुए। 7 दिवस की अवधि के 44 प्राथमिक वर्गों में 2251 स्वयंसेवक शामिल हुए। इसी तरह 8 विभिन्न संघ शिक्षा वर्गों में कुल 1112 स्वयंसेवकों ने संघकार्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शताब्दी वर्ष पर प्रांत में संघ की योजना –
विजयादशमी-2025 उत्सव: अधिकतम स्थानों पर गणवेश में कार्यक्रम। मंडल, खंड, नगर स्तर पर संचलन भी निकालने की योजना है।
व्यापक गृह संपर्क: प्रत्येक गांव एवं बस्ती के प्रत्येक घर तक संपर्क करने की योजना है। पूर्व में वर्ष 2000 में डॉ. केशव हेडगेवार की जन्मशती एवं श्रीराममंदिर के लिए श्रद्धा निधि संग्रह के लिए भी स्वयंसेवक समाज में व्यापक स्तर पर संपर्क कर चुके हैं।
हिन्दू सम्मेलन: सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक के जीवन में एकता और सद्भाव, राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान और पंच परिवर्तन में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
सद्भाव बैठक: खंड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें एकसाथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। बैठकों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा। उन्होंने महाकुम्भ का उदाहरण दिया, जहां सभी क्षेत्रों के लोग एक साथ आए थे।
नागरिक गोष्ठी: हिंदुत्व, पंच परिवर्तन, राष्ट्रीयता, एक राष्ट्र एक जन एक संस्कृति, इस प्रकार के विषयों पर नागरिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और आज प्रचलित गलत विमर्श को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
युवाओं से संवाद: युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Test inteligence Prostě 9 sekund V 8 sekundách nelze najít tvář umělce na obraze - Preprostý IQ test: Najděte další číslo za 9 sekund Neuvěřitelná hádanka pro lidi s vysokým IQ: pouze génius našel Záhada pro ty s vynikajícím Samotný velikán IQ může Vyhledávání slova ovoce za 9 sekund: chytrá optická iluze