Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

छठ पूजा में शामिल हुए जसपाल-अमीता अरोरा, दी बधाई, सादगी से मनेगा श्री अरोरा का जन्मदिन

सीहोर। नगर में भोजपुरी समाज का छठ पूजा का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया। छठ पूजा के लिए सीवन नदी तट पर भव्य तैयारियां की गईं हैं। यहां पर टेंट, लाईट, डेकोरेशन किया गया है। छठ पूजा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा भी सीवन नदी तट पर पहुंचे एवं पूजा में शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी समाज द्वारा अरोरा दंपत्ति का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। छठ पूजा पर्व पर अरोरा दपंत्ति ने भी सभी समाजजनों को बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि हमारा देष विभिन्न मान्यताओं, परंपराओं का देश है। यहां पर तरह-तरह के व्रत, त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्यौहारों में से छठ पूजा का पर्व भी हमारी सनातन संस्कृति का अहम पर्व है। भोजपुरी समाज द्वारा इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा का पर्व बेहद कठिन व्रतों में से एक है। इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। श्री अरोरा ने छठ पर्व की सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं भोजपुरी समाज के लोगों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद राजेश मांझी, आषीश गेहलात, अजय राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हजारों समर्थक सादगी से मनाएंगे भाजपा नेता अरोरा का जन्मदिन-
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा का जन्म दिवस 13 नवंबर बुधवार को उनके हजारों समर्थक सादगी के साथ मनाएंगे। बुधनी उपचुनाव की आचार संहिता के चलते शहर सहित ग्रामीण अंचलों में सांकेतिक रूप से समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हजारों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमंत्रण पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा उक्त कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के हजारों समर्थक भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता के चलते मायूस दिखाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता का जन्म दिवस खुलकर नहीं मना पा रहे हैं। आचार संहिता का पालन करते हुए जन्म दिवस कैसे मनाएं, इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जसपाल सिंह अरोरा के जन्म दिवस के उपलक्ष में चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद 25 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन और सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सेवा यादव ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने आचार संहिता का पालन करते हुए सांकेतिक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत श्री अरोरा 13 नवंबर बुधवार सुबह सबसे पहले गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे। इसके बाद गणेश मंदिर और हनुमान फाटक मंदिर, कस्बा में पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। सांकेतिक रूप से श्री अरोरा के जन्म दिवस के उपलक्ष में शहर के भोपाल नाका, इंदौर नाका, गंज, कृषि उपज मंडी, छावनी, कस्बा के साथ शहर के समस्त 35 वार्डों और ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद आगामी 25 नवंबर को भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और सामूहिक कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरोरा के हजारों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में श्री अरोरा समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ποιο φαγητό Γιατί οι κονσέρβες αγγουριών είναι μα" Το πιο νόστιμο από ό,τι στο κατάστημα: μια γεύση Τι πραγματικά σκοτώνει την ερωτική σα Αποθήκευση του λάχανου για το