करवाचौथ व्रत : महिला मंडल ने की अरोरा निवास पर पूजा अर्चना, ईश्वर से की पति के दीघार्यू जीवन की कामना

सीहोर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी करवा चौथ के अवसर पर सीहोर स्थित अरोरा निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीगणेश एवं चंद्रदेव व करवा माता की विधिवत पूजन-अर्चना की गई। इस दौरान सभी महिलाओं ने ईश्वर से अपने पति की दीघार्यू व उच्च जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेहा साहनी, प्रतीक्षा शर्मा, कुलप्रीत सहानी, मनीषा गोगिया, कृतिका कपूर, सीमा गोगिया, दामिनी, मीनाक्षी बग्गा, कमलेश गोगिया, रेखा जोटवानी, राखी अरोरा, धर्मेंद्र कोर तलवार, यशोदा तनेजा, सुरेंदर कौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा ने कहा कि करवा चौथ का व्रत कठिन व्रत में से एक माना जाता है। इसमें प्रात:काल व्रत का संकल्प लेते हुए निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के त्योहार पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए भगवान श्रीगणेश और चंद्रदेव की पूजा करती हैं। करवा चौथ के अवसर पर अमीता अरोरा ने विधिवत पूजा करके व्रत खोला।

Exit mobile version