
सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरएन चंद के निर्देश पर विधिक जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर 2022 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीहोर जनपद पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें सीहोर जनपद की 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी ने विधिक जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक अभियान चलाए जाने के लिए गांव में निवास कर रहे आमजन को विधिक जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कानून की जानकारी दिए जाने के लिए सरपंचों को निर्देश सम्प्रसारित किए गए। सरपंचों को विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन व कार्य, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नि:शुल्क विधिक सहायता व सलाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस अब्बासी सीहोर ने नालसा एवं सालसा की योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही आगामी नेशनल लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 को राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा करवाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सरपंचों को नालसा एवं सालसा के पम्पलेट्स वितरित किए गए, जो ग्रामवासियों को देकर विधिक रूप से जागरूक किया जाएगा।