Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

स्थानीय भाजपा नेता करा रहे विधायक और जिलाध्यक्ष की किरकिरी!

भैरूंदा में परेशान किसान करते रहे चक्काजाम, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेता रहे नगर में मौजूद, लेकिन नहीं पहुंचे किसानों के बीच

भैरूंदा। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के कारण पार्टी सहित बुधनी विधायक एवं जिलाध्यक्ष की भी किरकिरी हो रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि गत दिवस विधायक रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह भाटी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भैरूंदा में मौजूद रहे। इसी दौरान कृषि उपज मंडी भैरूंदा की व्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया एवं चक्काजाम भी कर दिया। इस दौरान किसी भी नेता ने यहां पहुंचने की जहमत नहीं उठाई और न ही विधायक, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं को यहां लाना उचित समझा। एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और चक्काजाम खत्म करवाया। हालांकि प्रशासन ने तो अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई, लेकिन यहां पर पार्टी नेताओं का भी दायित्व था कि उन्हें किसानों के बीच में पहुंचना चाहिए था। इधर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। बुधनी विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस के सहप्रभारी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि एक तरफ परेशान किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान है, उन्हें चक्काजाम करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा के नेता होली मिलन समारोह बनाने में व्यस्त रहे। उन्हें किसानों तक पहुंचने की फुरसत नहीं मिली। यही किसान आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाएंगे।
बीजेपी बोली, किसानों के साथ हरदम खड़े हैं-
भाजपा भैरूंदा के मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम की जानकारी देरी से मिली, इसके कारण मौके पर नहीं पहुंच सके। हमारी सरकार हमेशा से किसानों के साथ थी और आगे भी रहेगी। अन्नदाताओं की हरएक परेशानी को समाप्त करने का कार्य भाजपा ने ही किया है। इधर भाजपा भैरूंदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरदम किसानों के साथ में है। किसानों का हर सुख-दुख भाजपा का सुख-दुख है। भाजपा के शासनकाल में किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं तोे वहीं किसानों को उनका पूरा सम्मान भी दिया जा रहा है। किसानों द्वारा प्रदर्शन के दौरान भी हमारे नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों की समस्याओं को सुलझाने का भी प्रयास किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा से भी चर्चा करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
मनाया होली मिलन समारोह, केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर भी हुई बैठक-

भैरूंदा स्थित एक होटल में भाजपा द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह भाटी, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल सहित अन्य भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूलों से होली खेली एवं एक-दूसरे को होली की बधाई, शुभकामनाएं भी दीं। इधर विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अधिकारियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 मार्च के भैरूंदा दौरे को लेकर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बैठक भी की। इस दौरान पंचायत सचिवों सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक में सभी को कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विशेष रूप से लेकर आएं। केंद्रीय मंत्री द्वारा उन्हें आवास योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, e spesso finiamo su pagine personali che raccontano idee, esperienze e passioni. Capire come nascono merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche Il cervello Quando una pausa imprevista cambia la giornata, annotare pensieri e piccoli dettagli aiuta a dare forma a un blog personale, senza trasformarlo in un diario perfetto.