
सीहोर। शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा तय की गई।
बैठक का शुभारंभ आचार्य पवन व्यास, अशोक पाराशर एवं अन्य पुरोहितों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान भगवान गणेश, शिव परिवार, माता गायत्री और भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना की गई।
20 को अभिषेक और 26 को निकलेगा चल समारोह
समाज के प्रवक्ता पंडित सुनील शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य जन्मोत्सव 20 अप्रैल सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान परशुराम जी का विधि विधान से अभिषेक और महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात 26 अप्रैल रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह और शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधु शामिल होंगे।
नई नियुक्तियों की घोषणा
बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं, जिसमें राजेश मोहन शर्मा अध्यक्ष चल समारोह, तनीष त्यागी युवा अध्यक्ष चल समारोह, रजत व्यास युवा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज संगठन बनाया गया है।
वरिष्ठ जनों की रही उपस्थिति
यह बैठक समाज के अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे और महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज के मार्गदर्शक राजेंद्र शर्मा गुरु, सुनील उपाध्याय, दिनेश पाठक, शैलेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, विनय भटेले, मनीष शर्मा, दीपक पुरोहित, अनिल उपाध्याय, आशुतोष दीक्षित, अतुल विजय शर्मा, गोविंद शर्मा, सुनील पाराशर, जितेंद्र तिवारी, रूपेश तिवारी, नवनीत उपाध्याय, राजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनोज शर्मा, मिथिलेश शर्मा, ब्रजेश पाराशर, राकेश शर्मा, हर्षित शास्त्री, अरविंद शर्मा, संतोष व्यास, हरीश जोशी, पंकज शर्मा, सतीश भार्गव, नितिन उपाध्याय, मिंटू शर्मा, सक्षम पालीवाल, अमन दुबे, ऋषि पाराशर, अनिकेत शर्मा, नयन जोशी, शिवम शर्मा और अजय दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।