Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मध्यप्रदेश सरकार मोदी जी की चार जातियों गरीब, युवा, महिला व किसानों के लिए कार्य कर रही : करण सिंह वर्मा

सीहोर में पत्रकारवार्ता का आयोजन

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा को मध्यप्रदेश सहित देशभर में इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए गरीब कल्याण, सुशासन के कामों और जनहित की योजनाओं के कारण ही मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। यहां बता दें कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर जगह-जगह पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसी कड़ी में सीहोर में भी पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दक्षिण के राज्यों के साथ देशभर में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। यह बजट 2024 विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिला और नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। 62 वर्षों बाद देश ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश देकर स्वीकारोक्ति की है। भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बताई चार जातियां युवा, गरीब, महिला और किसान सहित सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से विजय मिली है।

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा –
मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताई गई चार जातियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार लगातार कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार का हाल ही में 03 जुलाई को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने के साथ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है। भारत के इतिहास में 6 दशकों के बाद स्थिर सरकार के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार एवं नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। 2024 का यह चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है। देश में बहुत से राज्य ऐसे है जहां भाजपा का अपना वोट प्रतिशत भी बढ़ा है जिसकी मुख्य वजह भाजपा की सरकारें एवं कार्यकर्ताओं की लगन तथा मेहनत रही है। 2019 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के विभिन्न राज्यों में हमारा वोट प्रतिशत बेहतर हुआ है, जिसकी वजह हमारे कार्यकर्ताओं का धरातल पर निरंतर प्रवास एवं परिश्रम है। मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 में से 29 सीटें जीती है। यह रिकार्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता है सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत् बढ़ रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58.00 था, जो 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया है।

फिर चरितार्थ हुआ एमपी के मन में मोदी –
मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन मस्तिक में मध्यप्रदेश का विशिष्ट स्थान है। यह यूं ही नहीं कहा गया है कि मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी है। बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश के हृदय मध्यप्रदेश में बारम्बार, आगमन कर हमें गौरव प्रदान किया हैं, उन्होंने विश्वास भी दिया है और स्नेह, आर्शीवाद भी प्रदान किया है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सामूहिक नेतृत्व, कुशल रणनीति के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला ने विधानसभा और लोकसभा की पूर्ण विजय को सुनिश्चित किया। 2023 में हुए मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए 163 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय दिलाकर एमपी के मन में मोदी को चरितार्थ किया था। अब लोकसभा के चुनाव में भी प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत देकर मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन ने एमपी के मन में मोदी के ध्येय वाक्य को फिर एक बार चरितार्थ कर दिया है।

मध्यप्रदेश सरकार का बजट कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है –
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। हमारे कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दोगुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13 हजार 465 रूपये थी, जो कि बढ़कर अब लगभग 11 गुना हो गई है। जनवरी-2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। पिछले 10 वर्षो में चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में लाखों मकान बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट डॉ. मोहन यादव की सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास को मिली गति –
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से 299 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ, 676 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेस-वे, 450 किलोमीटर के मालवा-निमाड़ विकास पथ, 330 किलोमीटर के बुंदेलखण्ड विकास पथ एवं 746 किलोमीटर के मध्य भारत विकास पथ के कार्य गतिमान हैं। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में सुगम यातायात के लिये एलीवेटेड कॉरीडोर निर्माणाधीन हैं। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन शहर में बायपास के साथ शहर में आने वाले सभी मार्गों को 4 लेन अथवा 8 लेन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2024-25 में लगभग 1 हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण एवं लगभग 2 हजार किलो मीटर सड़कों का नवीनीकरण होने जा रहा है। जल-जीवन मिशन प्रारंभ कर जल क्रांति को जन्म दिया है। इस योजना के तहत 70 लाख 86 हजार 293 घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंची चुकी है। प्रति वर्ष प्रति किसान रूपये 12 हजार की सम्मान निधि लगभग 82 लाख किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में कुल 2 हजार 190 गौ शालाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 3 लाख गौवंश हैं। गौवंश को प्रतिदिन 40 रूपए आहार के लिए प्रदेश सरकार दे रही है। भाजपा सरकार ने वर्ष 2024-25 को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में भी मना रही है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश के 10 जिलों के 1 हजार 900 ग्रामों में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा के साथ-साथ 41 लाख की आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

रोजगार और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस –
राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर भर्ती प्रारंभ की जा रही है। इसके साथ ही 7500 से अधिक पुलिस और 11 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनके साथ ही अन्य विभागों के हजारों रिक्त पदों पर भी भर्ती की तैयारी है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 करोड़ 1 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। गरीबों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए तुरंत पहुंचाने पीएमश्री एयर एंबुलेंस शुरू की गयी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर और वायुसेवा भी शुरू की गई है। उपचार के दौरान दुर्भाग्य से किसी की मृत्यु हो जाने पर पार्थिव शरीर, परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंप कर, घर तक पहुंचाने के लिए ’मध्यप्रदेश शांति वाहन सेवा प्रारंभ की गई है।

महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध –
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को बराबरी का हक दिया है। भाजपा सरकार की लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वामित्व का अधिकार दिए जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 48 लाख 3 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पिछले वर्ष के बजट अनुमान रुपए 75 करोड़ में 3 गुना से अधिक वृद्धि की गई है। बैगा, भारिया, सहरिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु पीएम जन-मन योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 22 नवीन छात्रावास प्रारंभ किए जा रहे हैं। क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगौन, तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना एवं रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर की स्थापना की गई है। सागर में संत रविदास स्मारक स्थापित किया जा रहा है। मंडला में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की गई है।

हर वर्ग के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार –
उन्होंने कहा कि इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ की राशि का भुगतान करने की सबसे लंबित मांग का प्रदेश सरकार ने समाधान किया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय 3000 रुपए प्रति बोरा से बढ़कर 4000 रुपए किया गया है। 35 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ देने का निर्णय किया गया है। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए नामांतरण, बंटवारा और सीमाकंन के 3 लाख 70 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया है। 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रुपए का स्व-रोजगार ऋण वितरित किया गया है।

कांग्रेस सनातन और राष्ट्र विरोधियों के साथ –
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां जनता के आशीर्वाद के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पूरी पारदर्शिता, प्रमाणिकता और परिश्रम के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करती रही है, वहीं कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी लोकतंत्र में मजाक का विषय बन गयी है। यह भी पहली बार होगा कि कांग्रेस में अपनी नीति-नेतृत्व और सनातन विरोधी मानसिकता के कारण भगदड़ मची हुई है। अब तक सर्वाधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़ी है और भाजपा को अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र और गैरकानूनी टिप्पणियां, कांग्रेस नेतृत्व का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार राजनीतिक परिदृश्य को दूषित करता है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद भी आत्म अवलोकन की अपेक्षा हुड़दंग और अराजकता कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। विकृत भाषा, तथ्यहीन आरोप, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस का नियमित व्यवहार बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस भारत का विरोध और भाजपा का विरोध करते करते अब हिन्दुओं का अपमान करने में गर्व महसूस करने लगी है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अपने दायित्व का ध्यान रखते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जुटी है। हमारा विचार राष्ट्र प्रथम है और हमारी प्रेरणा अंत्योदय है। अभी हमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए हमें अपनी बूथ समिति के सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक बढ़ाना है। पन्ना प्रमुख की संकल्पना को पूर्णतः सिद्ध करना है, क्योंकि ’संगठन तंत्र की शक्ति ही, वैभव का चित्र सजाती है। इससे पहले सीहोर पहुंचे राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय का जिला एवं नगर भाजपा की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पत्रकारवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने किया। आयोजित पत्रकारवार्ता में सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री
प्रितेश राठौर, सीहोर नगर भाजपा अध्यक्ष सुदीप प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।।पत्रकारवार्ता में पधारे सभी सम्मानीय पत्रकारों का जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने शब्दों के माध्यम से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Интересуетесь тем, как сделать свою жизнь проще и уютнее? У нас для вас множество полезных советов и лайфхаков, которые помогут вам сэкономить время и деньги. Мы также делимся вкусными рецептами шведской кухни, которые подарят вам новый опыт в приготовлении пищи. А если у вас есть сад или огород, то наша информация о выращивании свежих овощей и фруктов станет для вас настоящим кладом знаний. Приходите к нам за новыми идеями и вдохновением для повседневной жизни! Vilken av de två familjerna är falsk? En snabb IQ-test Bara en fästal kan Vad är skillnaden mellan de två männen Kungliga pussel: Du måste hitta en flamingo bland Endast de mest uppmärksamma kommer att kunna hitta Ansiktet är Ett pussel som kommer att få dig att Endast personer med örnöga hittar tidningen: En Var finns de tre skillnaderna mellan pojkarna: Du måste 10 smarta livsmedelslösningar för att spara tid i köket och göra din matlagning enklare. Lär dig hemligheten bakom att odla färska grönsaker i din trädgård och hur du använder dem på bästa sätt i dina recept. Utforska en värld av kulinariska tips och trix för att ta din matlagning till nästa nivå och imponera på dina gäster med läckra rätter. Upptäck nya sätt att odla och vårda din trädgård och njut av en rik skörd av färska grönsaker varje säsong. Ge din vardag en touch av kreativitet och hälsa med våra inspirerande artiklar och recept!