
भोपाल। प्रख्यात लेखक, साहित्यकार डॉ. मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट सम्मान-2025 साहित्यकार मनीष वैद्य (देवास) को दिया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन जनवरी-26 में होगा। इसको लेकर पिछले दिनों आदिगौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री सहित कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, समाज के वरिष्ठजन उपस्थित हुए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि डॉ. मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट सम्मान-2025 साहित्यकार मनीष वैद्य को दिया जाएगा। महामंत्री आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि आदिगौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के भूतपूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रख्यात लेखक, साहित्यकार डॉ. मूलाराम जोशी की स्मृति में उनके पुत्र पयोज जोशी एवं परिवार द्वारा साहित्य सम्मान की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में वर्ष-2025 का सम्मान साहित्यकार मनीष वैद्य देवास को दिया जाएगा। इस दौरान पयोज जोशी एवं जोशी परिवार भोपाल द्वारा शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र के साथ 11000 रूपए की सम्मान निधि आदि गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में मनीष वैद्य देवास को प्रदान की जाएगी। देवास निवासी साहित्यकार मनीष वैद्य ने कई कृतियों की रचना की है। वे साहित्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने हिन्दी साहित्य में अपना विशेष योगदान भी दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त आदि गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।