
सीहोर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना की एक बार फिर शुरूआत हो गई। प्रदेश में पहले सत्ता परिवर्तन फिर कोरोनाकाल के कारण पिछले लगभग तीन सालों सेे सामूहिक विवाह सम्मेलन नहीं हो सके थेे, लेकिन 21 अप्रैल सेे सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में फिर से इसकी शुरूआत हुई। इसमें एक ही मंडप के नीचेे जहां शादियां एवं निकाह हुआ तोे वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने बाराती एवं घराती की भूमिका भी निभाई।
पहले बाराती, फिर घराती बने शिव-साधना-
सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह केे साथ पहुंचे थे। शाम को करीब 6 बजे उनका हेलीकाप्टर विवाह स्थल के पास उतरा। यहां सेे वे मंडी प्रांगण में पहुंचे और खुली जीप में सवार होकर पहले बाराती बनेे। इस दौरान नरसिंहगढ़ से आए बैंड की धुनों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेे बाराती होने का फर्ज निभाया औैर गाड़ी से उतरकर जमकर डांस भी किया। मंडी प्रांगण से विवाह स्थल तक की करीब दो किलोमीटर की बारात लेेकर पहुंचे शिव-साधना ने फिर घराती होने का फर्ज निभाया। मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान, उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, स्वास्थ्य एवं सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य अतिथियों ने मंच से दूल्हों पर पुष्प वर्षा की।
माता-पिता बेटियों की शादी की करें तैयारी, मामा पूरी करेगा सारी जिम्मेदारी-
मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ विवाह-
पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। सभी वर-वधु एक-दूसरे को वरमाला पहनाने और सात फेरों के साथ ही विवाह सूत्र में बंध गए। इधर एक ही मंडप के नीचेे विवाह औैर निकाह दोनोें हो रहे थेे। इधर ब्राम्हणों द्वारा मंत्रोच्चार किया जा रहा था, तोे इधर निकाह भी पढ़ा जा रहा था।
उपहार सामग्री का वितरण-
दिव्यांग जोड़े को तीन लाख रूपए की मदद-
कन्या विवाह सम्मेलन मे मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जोड़े अंसार खान और रिजवाना को तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। इसमें दो लाख रूपए योजना के तहत तथा एक लाख रूपए अपनी ओर से देने की घोषणा की। कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव तथा प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया और वर-वधू को शुभ आशीष दिया।
दोे घंटे तक फंसे रहे वाहन-
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपस्थित लोगों के जानेे का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन नीलकंठ रोेड पर दो घंटे तक वाहन रैंगते रहे। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वाहनों को निकलने में लंबा समय लगा। दरअसल मुख्य मार्ग से आयोजन स्थल तक एवं आगे तक सड़क किनारेे वाहन लगेे हुए थे। जैसेे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ तोे लोग वहां से एक साथ निकले। इसके चलते मुख्य मार्ग सहित नीलकंठ रोेड पर लंबा जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया और वाहन निकल सके।