
सीहोर। राजस्थान के जालोर में अनुसूचित जाति के बच्चे को शिक्षक द्वारा स्कूल के कमरे में रखे घड़े का पानी पीने पर हत्या किए जाने तथा उत्तरप्रदेश के कानपुर में बामसेफ का 37वां राज्य अधिवेशन नहीं होने देने के मामले को लेकर डॉ.बाबा साहाब अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसायटी, भारतीय विद्यार्थी युवा, बेरोजगार मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आष्टा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनम सिंह परमार ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि जालोर के दोषी शिक्षक को फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी दी जाए तथा पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजा देकर परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जोरावर सिंह दुधी, डॉ.बाबा साहब अंबेडकर विचार सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एमएस गुणवान, जनमसिंह परमार, लाड़सिंह सोलंकी, सोनू सूर्यवंशी, विनोद कर्मा, मुकेश कर्मा, महेंद्र चौहान, बलवान घनघोर, राजकुमार परमार, जीवनराज द्रविड़, शिवचरण घनघोर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



