Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मंत्री वर्मा ने ली सांसद खेल महोत्सव की कमान, फिट इंडिया अभियान को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सांसद खेल महोत्सव.2025 की तैयारियों और गतिविधियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली। मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव के कैलेंडर के अनुसार ग्राम, मंडल और जिला स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं को समय पर आयोजित किया जाए।
मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को बताया कि यह महोत्सव भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओंए दिव्यांगों और वृद्धजनों सहित हर वर्ग के प्रतिभागियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर पर खो-खो, कबड्डी और कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल और जिला स्तर पर क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
समीक्षा बैठक के बाद राजस्व मंत्री वर्मा ने इछावर के खेल मैदान का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ नमिता बघेल और तहसीलदार डॉ. अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button