Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, लिया आशीर्वाद

मालीबायां चौराहे पर भाजपा नेताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रेहटी। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सलकनपुर धाम पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की समृद्धि की मां बिजासन से कामना की। बताया जा रहा है कि वे अल्प प्रवास पर आए थे। इस दौरान भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, गोपाल मुकाती, राजेश राजपूत, नीतेश साहू, धर्मेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी की। इस दौरान रेहटी क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की। मंत्री विश्वास सारंग का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मालीबायां चौराहे पर स्वागत-सत्कार भी किया। उल्लेखनीय है कि मंत्री विश्वास सारंग पहले भी मां बिजासन धाम आते रहे हैं। वे अल्प ्रप्रवास पर सलकनपुर आए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने मंत्री श्री सारंग को सलकनपुर में चल रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button