Newsदेश

जन्नत में विश्व सुंदरी : एक दिन के लिए कश्मीर में मिस वर्ल्ड कैरोलिना, डल झील में बोटिंग

भारत में आयोजित होने वाला है मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन

जम्मू। मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना एक दिन के लिए जम्मू कश्मीर में हैं। विश्व सुंदरी कैरोलिना का कश्मीर का एक दिवयीय दौरा है। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली मुंबई की एक संस्था की अध्यक्ष रुबल नेगी के अनुसार बिलावस्का, मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना सहित अन्य विजेताओं के साथ यहां पहुंची हैं। रुबल नेगी आर्ट फाउंडेशन और स्टूडियो की प्रमुख नेगी ने कहा, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है।…. और यह कैसे संभव है कि मिस वर्ल्ड यहां आने से चूक जाएं।”

तीन दशक बाद प्रतियोगिता की मेजबानी
बिलावस्का की जम्मू-कश्मीर यात्रा इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 के 71वें एडिशन से पहले हो रही है। भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया है। भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करने जा रहा है। इसने पिछली बार 1996 में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी।

कश्मीर में हुई थी जी-20 पर्यटन की बैठक
इस बारे में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने बताया कि कार्यक्रम से पहले मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की विजेता का यह दौरा उस क्षेत्र में हो रहा है, जहां कुछ महीने पहले जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button