कांग्रेस की कर्नाटक जीत पर सीहोर जिले में भी मनी खुशियां, बंटी मिठाइयां

जिला कांग्रेस कार्यालय, आष्टा, बुदनी सहित जिलेभर में कांग्रेसियों से मनाया जश्न

सीहोर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत की खुशियां मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले में भी मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियोें ने एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की, ढोल बजाए तो वहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया। सीहोर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मेघा परमार सहित अन्य पदाधिकारियोें ने एक-दूसरे को बधाई दी तोे वहीं आष्टा एवं बुदनी में भी कांग्रेस नेताओें, कार्यकर्ताओें ने एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया।
आष्टा में हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाई-
आष्टा में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के उपलक्ष में स्थानीय जनपद चौराहा अलीपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेसजनों द्वारा जश्न मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-धमाकों, पटाखों के साथ मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि यह लड़ाई जो कर्नाटक में जीती है, इसका निरंतर क्रम जारी रहेगा। स्थानीय नेताओं और देश के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं खड़गेजी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता भैया मियां, कार्यक्रम के आयोजक तौसीफ उद्दीन, फैजुद्दीन, शानू शदाब, कमल सिंह चौहान, डॉ मीना सिंगी, विनीत सिंघी, सौभाल सिंह, मुगली, इदरीश, मंसूरी, सुनील सेठी, आत्माराम परमार, रसीद भाई, ठाकुर प्रसाद, गोरे मियां, राजेश यादव, शैलेंद्र ठाकुर मेहतवाड़ा, जहीर अंसारी, ईनाम उर रहमान, अफसर खान, राजकुमार मालवीय, राजेंद्र जैन, इमरान डीलक्स, खालिद खाकी, मुन्ना मंसूरी, सलीम भाई, अंसारी, कलीम भाई, समीदभाई, बंसीलाल, किशोर पाटीदार, अजय, अर्जुन, आहद सिद्दीकी, राजाराम विश्वकर्मा, भैरव सिंह मालवीय, मुस्ताक अहमद नवाब मियां आदि मौजूद रहे।
बुदनी में मनाया जश्न, दी एक-दूसरे को बधाई-
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में भी जश्न का माहौल है। बुधनी में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जीत पर खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश राजपूत ने कहा कि पार्टी नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को बजरंग बली का आशीर्वाद बताया, वहीं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर जयश्री राम, बजरंग बली की जय के नारे लगाए और आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी बजरंग बली के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कैलाश मालवीय, आमिर पटेल अजय यादव, राजू वर्मा, विपुल यादव, अजय यादव, प्रमोद चौहान, भूपेंद्र निमोदा सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version