
रेहटी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश द्वारा मोनू मारोटिया पिता विजय सिंह मारोटिया वार्ड क्रमांक 1 कोलार बस्ती, ग्राम रेहटी गुरादखेड़ा को संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रदेश मंत्री राजेश सरोत की अनुशंसा पर रमेश लेहरिया प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा की गई है। मोनू मारोटिया की नियुक्ति उनकी कर्मठता एवं ईमानदार को लेकर की गई है। वे संघ के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। रेहटी नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मोनू मारोटिया को संघ के महामंत्री नीरज वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री राजेश सरोत सहित रेहटी नगर परिषद के कर्मचारियों की उपस्थिति में सीहोर जिला अध्यक्ष का नियक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर रोहित राठौर खिड़किया, दुर्गेश राठौर खिड़कियां, दुलीचंद पथरोल नगर अध्यक्ष बाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।