भाई के निधन एवं दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए लोगों के शोक में नहीं मनाएंगे श्री अरोरा अपना जन्मदिन

सीहोर। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। श्री अरोरा का जन्मदिन आज 13 नवंबर को आता है। उनके समर्थक, कार्यकर्ता और मित्र मंडल जन्मदिन की भव्य तैयारियां करते हैं। सीहोर नगर सहित विधानसभा में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम होते हैं, केक काटे जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। दरअसल श्री अरोरा के भाई पृथ्वीराज सिंह अरोरा के पिछले दिनों अल्प आयु में निधन के साथ ही पिछले दिनों दिल्ली में हुए बम विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक बम हादसे ने सभी को अंदर तक झकझोर भी दिया। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने भी इसी के चलते अपने जन्मदिन पर होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। श्री अरोरा के जन्मदिन को मनाने के लिए उनके समर्थक, कार्यकर्ता, मित्र मंडल द्वारा भव्य तैयारियां की गई थीं, लेकिन श्री अरोरा ने सभी से अपील एवं आग्रह किया कि वे सच्चे सनातनी हैं और अपने धर्म को हर हाल में निभाएंगे। इसी कारण से उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

सीहोर के विकास को दी नई दिशा
सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर के विकास को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में शहर की सडक़ों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था में बड़े सुधार किए गए। स्वच्छ भारत अभियान को वार्ड स्तर तक मजबूती से लागू कर हर गली में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए वजीफा और यूनिफॉर्म की व्यवस्था कराई। युवाओं के भविष्य को देखते हुए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना कराई, जिससे सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। श्री अरोरा ने अखाड़ों के खलीफाओं और ताजिए बनाने वालों का सम्मान समारोह आयोजित कर साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम की। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उन्होंने सिविल अस्पताल का विस्तार कराया और कोविड काल में राहत शिविरों व खाद्यान्न वितरण का सफल संचालन किया। जिले के लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक और जनसेवा के पर्याय बन चुके जसपाल सिंह अरोरा का केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि विकास, समर्पण और सेवा की उस यात्रा का उत्सव है जिसने सीहोर को नई दिशा दी।
नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए जसपाल सिंह अरोरा ने शहर की तस्वीर ही बदल दी। सीहोर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक आधुनिक सडक़ों का जाल बिछाया गया। नालियों और जल निकासी की व्यवस्था सुधारी गई। हर मोहल्ले तक स्वच्छ भारत अभियान की गूंज पहुँचाई गई, ताकि सीहोर स्वच्छता और सुंदरता का उदाहरण बने। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को वजीफा, यूनिफॉर्म और किताबें दिलवाकर शिक्षा से

विकास की सोच को साकार किया।
युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना कराई, जहां प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए। सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अखाड़ों के खलीफाओं और ताजिए बनाने वालों का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिससे भाईचारा और सद्भावना का वातावरण मजबूत हुआ। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके प्रयास प्रशंसनीय रहे सिविल अस्पताल का विस्तारए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्थाए और कोरोना काल में राहत शिविरों का सफल संचालन उनकी संवेदनशील नेतृत्व शैली को दर्शाता है।

आज भी जब लोग शहर के विकास की बात करते हैं तो नाम सबसे पहले जसपाल सिंह अरोरा का नाम आता है। उनका जीवन बताता है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, सेवा से पहचाना जाता है। जसपाल सिंह अरोरा का कार्यकाल जिले की प्रगति की बड़ी मिसाल रहा है। उनके नेतृत्व में पंचायत और प्रशासन के आपसी समन्वय से सीहोर ने नए मुकाम हासिल किए।
जसपाल सिंह अरोरा के कार्यकाल में जिले की सडक़ें और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार हुआ। गांव-गांव तक पक्की सडक़ों का निर्माण हुआए जिससे आवागमन आसान और तेज हुआ। कई गाँवों में जल आपूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे ग्रामीण लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सका।

सिंचाई के लिए नहरों और तालाबों की मरम्मत एवं विस्तार किया गया। ग्राम पंचायत भवनोंए स्कूलों का नवीनीकरण और निर्माण उनका प्राथमिक उद्देश्य रहा। जसपाल सिंह अरोरा ने स्कूलों के नए भवन, बेटियों के लिए अलग शौचालय, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब जैसे सुविधाओं पर ध्यान दिया। गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को वजीफा और यूनिफार्म दिलाने की व्यवस्था उनके नेतृत्व में हुई।
धार्मिक आयोजनों में उनका समन्वयन प्रशंसा के योग्य रहा। महिला सशक्तिकरण और स्व सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत फंड से विशेष बजट दिया गया। स्वास्थ्य, सफाई और पर्यावरण उनके कार्यकाल में सिविल अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान को पंचायत स्तर पर सशक्त बनाकर हर गली व वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था लागू की। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, हजारों पौधे लगवाए गए। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचाया गया। ग्रामीण रोजगार के लिए पंचायत स्तर पर दस्तकारी केंद्र, बुनाई कढ़ाई प्रशिक्षण और लघु उद्योग की शुरुआत कराई। किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए मंडी व्यवस्था, कृषि उपकरण वितरण, और कृषि विशेषज्ञों की सीधी बैठकें आयोजित की।
जसपाल सिंह अरोरा ने पंचायत और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हुआ। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को समय पर प्रमाणपत्र, जाति, निवास आदि दस्तावेज दिलवाने की व्यवस्था की। सभी पंचायती फंड और योजनाओं में पारदर्शिता रखते हुए जानकारी साझा करना उनकी कार्यशैली रही।
जसपाल सिंह अरोरा जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में योगदान सिर्फ विकास तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनकी दूरदर्शी सोच और लगातार मेहनत से सीहोर जिले को नई पहचान मिली। आज उनका जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विकास यात्रा की प्रेरणा है। उनके कार्यकाल में कई बार बीमारी और अन्य संकट के समय राहत शिविर, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था त्वरित की गई, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली। शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकार तथा जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में जिले की राजनीति में पारदर्शिता, भाईचारा और विकास का संदेश प्रबलता से आगे बढ़ा।
उन्होंने हमेशा युवा और नए नेताओं को आगे बढऩे का अवसर दिया और अपने अनुभव से उनका मार्गदर्शन किया। उनका योगदान सिर्फ राजनीतिक नहीं था, बल्कि समाजसेवा के माध्यम से भी उन्होंने कई सामाजिक योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया।
जनता को दिलाया योजनाओं का लाभ
श्री अरोरा के कार्यकाल में नगर विकास बहुत अच्छा हुआ। नगर पालिका सीहोर द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में नगर की गरीब जनता को लाभांवित कर रही थी, उसमें भी इन्होने किस प्रकार आवास योजना तथा अन्य रोजगार देने की योजनाओं में भी जो कुछ इन्होंने किया वह आप सब भली भाती जानते हैं। जनता के आशीर्वाद से रिकार्ड मतों से चुनी गई नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान करने के लिये अभूतपूर्व विकास कार्य का संकल्प लिया और विकास कार्य प्रारंभ कराये। भाई साहब और भाभी जी के नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान अनेक विकट परिस्थितियों भी बनती रही। जब भी किसी क्षेत्र में सडक़, नाली, बिजली, पानी तथा नगर को कोई सौगात देने की बात हो उन्होंने सभी को पीछे रखते हुए सदैव जनता के हित में काम किया।
अरोरा परिवार को जब-जब मिला जनता का आशीर्वाद उत्तरे खरे
जैसा कि आप सभी विदित है कि जब जब सीहोर की जनता ने अरोरा परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया उन्होंने दलगत जाति, धर्म्र वर्ग से ऊपर उठकर सर्वहारा गरीब वर्ग के विकास के लिये पुरी ताकत से कार्य किया। किसी के भी दबाव में आकर कार्य नहीं किया। जनता ने उन्हें सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष चुना तब सीहोर नगर पालिका क्षेत्र विकास से अछूता था। आप सबके सहयोग से सीहोर नगर पालिका में अभूतपूर्व विकास की नीव रखते हुए श्री अरोरा ने 400 दुकानों का निर्माण कराते हुए सेकड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया।
हजारों बेरोजगारों को दिया रोजगार
गंगा आश्रम पार्क के समीप दुकानों का निर्माण, संजय टाकीज, बस स्टेण्ड पर दुकानों का निर्माण, पावर हाऊस चौराहा एवं लुनिया चौराहा, पुरानी अदालत के पास फ्रूड मार्केट, कोतवाली चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड पुल के समीप दुकानों का निर्माण। नगर पालिका भवन का जीर्णोद्धारए नगर के सेकड़ों युवक-युवतियों को शिक्षा कर्मी के पद पर भर्ती कराया। सीहोर नगर में सीसी सडक़ों व नालियों का सर्व प्रथम निर्माण कराया। प्रत्येक वार्ड में राजीवगांधी शिक्षा मिशन के अन्तर्गत शिक्षा भवन बनवाये एवं व्यायाम शालाओं का निर्माण कराया। हजारों पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गरीबी रेखा के राशन कार्ड सहित नागरिकों को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान की। नगर के सभी धर्मों के त्यौहारों पर सभी का आदर सम्मान किया।
श्री अरोरा ने शहर के सभी धार्मिक स्थानों का सौन्दर्यकरण, नगर पालिका भवन का निर्माण, सफाई कर्मियों की नियुक्ति, नगर पालिका में कर्मचारियों को नियमित किया। शहर के सभी वार्डों में नागरिकों को हर समय उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में किए करोड़ों के काम
इसी प्रकार से अरोरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए अपने दम पर चुनाव जीत कर पूरे सीहोर जिले को विकास से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ो रुपयों के विकास कार्य कराये। प्रत्येक ग्राम पंचायत को सडक़ों से जोड़ा। गांव में निवास करने वाले सेकड़ों युवक युवतियों को जिला पंचायत के माध्यम से शिक्षा कर्मी की नौकरी प्रदान कराई। सीहोर के ग्रामों में व्याप्त पेय जल समस्या को हल करने के लिये ग्रामों में नल जल योजना प्रारंभ कराई।
ग्राम पंचायतों में पुल-पुलियाओं, सामुदायिक भवन एवं पंचायत भवनों का निर्माण कर सीहोर जिले को विकास की नई ऊचाईयां प्रदान की। इसी विकास व मेहनत का नतीजा जनता ने हमेशा अरोरा परिवार को अपना मानते हुए हमेशा उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया। श्री अरोरा की डॉ. पुत्री को जिला पंचायत सदस्य चुनकर भेजा, उनकी धर्म पत्नि अमिता अरोरा को जिला जनपद में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा।
आदरणीय भाभी जी श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने दिनांक 16 जनवरी 2016 को नगर पालिका अध्यक्ष पद ग्रहण किया। सीहोर नगर को अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर करते हुए, उनके द्वारा नगर की पेयजल समस्या को हल करने के लिये अमृत योजना के माध्यम से हर घर नलकनेक्शन एवं प्रत्येक वार्ड में जल सुविधा पाईप लाईन डालकर उपलब्ध कराई गई।
पांच हजार लोगों को दिलाए आवास
नगर के प्रमुख चौराहों का सौन्दर्यकरण महापुरुषों प्रतिमाओं की स्थापना एवं नामांकरण कराया गया। सीहोर नगर पालिका द्वारा शहर के टाउन हाल सांस्कृतिक भवन का जीर्णोद्धार भव्य पार्क का निर्माण, भारत माता की मूर्ति की स्थापना, पूरे सीहोर नगर के 35 वार्डों में बिना भेदभाव किये करोड़ों रुपये की लागत से सीसी सडक़ व नालियों का निर्माण, शहर में सभी धार्मिक स्थानों पर सौन्दर्यकरण, पेवर ब्लाक, नगर के अधिकांश क्षेत्रों में चौराहों का सौन्दर्यकरण, नगर के गरीब नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाते हुए हजारों आवासों का निर्माण कराया जा चुका है। श्री अरोरा ने 5000 पात्र आवासहीन गरीबों का चयन कर शीघ्र ही आवास निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की।
सीवन नदी के जीवन को संवारा
नगर को स्वच्छता प्रदान करते हुए सीहोर नगर को ओडीएफ खुले में शौच से मुक्ति दिलाते हुए 35 वार्डों में शौचालयों का निर्माण कराया। सीवन जीर्णोद्धार एवं चद्दर पुल से लेकर सीवन घांट पथ वे का निर्माण, गरमी के समय नगर वासियों को जल संकट से निजात दिलाते हुए नलकूप खनन कराये गये। जिससे कि जनता को जल संकट से निजात मिली। बढिय़ाखेड़ी में भव्य पार्क का निर्माण, डिलक्स शौचालयों का निर्माण एवं सीहोर नगर को सुन्दर बनाने के लिये और जनता को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान करने के लिये 176 करोड़ का बजट रखते हुए नगर के विकास की कार्य योजना तैयार की। नगर के पात्र हितग्राहियों को संबल योजना के माध्यम से 40 हजार नागरिकों का पंजीयन कराकर उन्हें लाभ दिलाया।
भाई साहब जसपाल सिंह अरोरा के जन्मदिन पर पूरा सीहोर जिला उन्हें धन्यवाद देता है। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने जिले को हर तरह से आगे बढ़ाया है। उनके समाजिक कार्य उनकी उपलब्धियाँ और व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती है।
विकास कार्यों को शब्दों में पिरोना असंभव
आदरणीय भाई साहब ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र और नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष रहते हुए शहर वासियों के लिए इतना कुछ किया है कि ऊन विकास कार्यों को शब्दों में पीरोना असंभव है। आदरणीय भाई साहब के जन्म दिवस पर समस्त जिला वासियों शहर वासियों की ओर से बहुत.बहुत बधाई शुभकामनाएं।

Exit mobile version