नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया शोभा यात्रा का स्वागत

सीहोर। शहर के बाल विहार मैदान पर जारी 1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन जैन समाज के द्वारा पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर इस छह दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर स्वागत किया। वहीं चौराहे पर सर्व प्रथम नपाध्यक्ष श्री राठौर मुनि श्री संस्कार सागर महाराज का पद पाक्षलन किया, वहीं शहर के विभिन्न मार्गों पर अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि जैन समाज के द्वारा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ जैन समाज के द्वारा आयोजन किया था, उस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। उन्होंने जैन समाज के अध्यक्ष अजय जैन सहित सभी जैन समाजजनों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गत दिनों गौरव दिवस के अवसर पर शामिल हुए थे और समाजजनों को भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी थी।