Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

रेहटी में तिरंगा अभियान के लिए मुस्लिम समुदाय ने निकाली रैली

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, भारत माता की करते रहे जय-जयकार

रेहटी। प्रदेशभर सहित सीहोर जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम एवं रैलियां निकाली जा रही हैं। अब इसके लिए मुस्लिम समुदाय ने भी पहल की है। रेहटी नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में बाईक रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी-अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लगाए, भारत माता की जय करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आए। जागरूकता रैली की शुरुआत मालीबांया चौराहे से हुई। इसके बाद यात्रा रेहटी थाना, पुराने बस स्टैंड से होते हुए हनुमान चौक, गांधी चौक पहुंची। यहां से यात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया। बाईक रैली में नगर के मुस्लिम समुदाय के युवाओं सहित अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सभी की जुबां पर देशभक्ति के गीत भी गूंज रहे थे। यात्रा में भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद पटेल सहित बड़ी संख्या में नगर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdete další Hádanka pro ty, kteří mají jestřábi zrak: Najdete rukavici za IQ test: Najdete Nalezení hrubé chyby na obrázku Extrémně inteligentní lidé najdou 3 rozdíly Jaký je rozdíl mezi dvěma Orchidej nekvete: květinářství poskytlo dva