Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

NAVARATRI : 9 साल बाद 10 दिन का होगा शारदीय नवरात्रि पर्व

NAVARATRI : सीहोर। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा, जो कि 9 की बजाय 10 दिनों का होगा। यह शुभ संयोग पूरे 9 साल बाद बन रहा है। इससे पहले साल 2016 में भी नवरात्रि 10 दिन की हुई थीं।

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्रि में एक तिथि की वृद्धि हो रही है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। तिथि की वृद्धि से भक्तों को मां दुर्गा की आराधना के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा, जिससे नवरात्रि और भी अधिक फलदायी होंगी।
पंडित शर्मा के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को देर रात 1 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 23 सितंबर को रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक है। इसके साथ ही, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
नवरात्रि की तिथियां
22 सितंबर: प्रतिपदा
23 सितंबर: द्वितीया
24 सितंबर: तृतीया
25 सितंबर: चतुर्थी
26 सितंबर: चतुर्थी
27 सितंबर: पंचमी
28 सितंबर: षष्ठी
29 सितंबर: सप्तमी
30 सितंबर: अष्टमी
1 अक्टूबर: नवमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button