Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया पदभार ग्रहण, पूर्व कलेक्टर को दी विदाई

सीहोर। बुरहानपुर जिले से सीहोर जिले में भेजे गए कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना पद्भार ग्रहण किया। इधर अब तक सीहोर जिले की बागडोर संभाल रहे पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण सिंह को सीहोर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया गया है। प्रवीण सिंह की सीहोर पदस्थापना के पूर्व बुरहानपुर तथा सिवनी जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को दी भावभीनी विदाई-
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर निवर्तमान कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। श्री ठाकुर के सहज, सरल, सौम्य व्यवहार और कार्यशैली की सभी ने सराहना की। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि मेरी पदस्थापना अवधि में जिले में कुशल अधिकारियों की टीम के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते हम सबका यह दायित्व है कि हम समाज को बेहतर व्यवस्था दें तथा जन सामान्य के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि सभी अधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया है। विदाई समारोह उपस्थित नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर पूरी टीम भावना के साथ जिले के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। विदाई समारोह में जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, एसडीएम दिनेश तोमर, ईई पीएचई एमसी अहिरवार ने अपने अनुभव साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Specialist förklarar vad ensamhet ger Vad du kan göra med en gammal soffa: Varför fastnar tomater i tillväxt: okända orsaker och Varför du inte ska bädda din säng på morgonen: Enkel Hur många som gör det: Expertidentifierade Barnen kommer älska det: Du kan aldrig gissa: Odessa-kvinnan namngav Kärlekens tydliga