Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

अगले वर्ष दीपावली प्रदेशवासियोें के लिए दोगुनी खुशियोें वाली होगी, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रहेगी: विक्रम मस्ताल शर्मा

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क, विधानसभा सहित प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बुधनी। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने दीपावली पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंपर्क किया, लोगों से मेल मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी बुधनी विधानसभा वासियों सहित प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्रों मेें जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, गरीबों की स्थिति देखी। उन्होेंने कहा कि दीपावली का पर्व हमेशा खुशियां लेकर आता है, लेकिन पिछले 17 वर्षों से प्रदेशवासियों एवं बुधनी विधानसभा के वासियों के लिए दीपावली खुशियों से ज्यादा परेशानियां लेकर आती है। आम नागरिक इतनी महंगाई में कैसे खुशियां मनाएं। किसान को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिलता है और जो फसल निकलती है वह पूरी की पूरी लागत में चली जाती है। जनता परेशान है, ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को उनकी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा कि प्रदेशवासी एवं बुधनी विधानसभा के लोग चिंता नहीं करें। वर्ष 2024 की दीपावली सभी के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आएगी, क्योंकि तब प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार रहेगी। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में वचन दिया है कि वह प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख रूपए का मेडिक्लेम एवं 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रूपए उनके खातोें में दिए जाएंगे। युवाओं को नौकरियां दी जाएगी और उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। बुजुर्गों को पेंशन बढ़ाकर दी जाएगी तो वहीं बेटियोें की शादी के लिए कांग्रेस की सरकार एक लाख रूपए की राशि देगी। विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा कि कांग्रेस जो भी वचन देती है उसे हर हाल में पूरा करती है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है, लेकिन कांग्रेस का वचन हमेशा पूरा होता है।
दीपावली की शुभकामनाएं दीं-
दीपावली पर विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने बुधनी विधानसभा के नीलकछार, सिंधी कैंप, नकटीतलाई, बायां, जहाजपुरा, सततुमड़ी, निन्नौर, मकोड़िया, बीबदा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया तो वहीं माताओं, बहनों, युवाओं से भी जमकर स्नेह मिला। उनका जगह-जगह फूलमाला, ढोल-बाजोें से स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होेंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। सभी को उनके जीवन में अपार सफलताएं मिले। सभी का जीवन संकटों, चिंताओें से दूर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! От картофите до градината: съветите на един градинар за успешно 10 вкусни и Тайната съставка за перфектните бъркани яйца: открита! Бързо и вкусно ядене за 15 минути за закуска, обяд Как да се предпазим от вредители с три стайни растения Здравословна закуска: Газирани ябълки, вкусът на здраве и свежест Премахване на проблема 9 полезни растения за намаляване на кръвното налягане: откритията Идеалната закуска: проста Ефективни методи за Тиквичките: три народни тора за успешно отглеждане от опитни Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!