
सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीहोर विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार जसपाल सिंह अरोरा ग्रामीण क्षेत्रोें का भ्रमण करके लोगों से मेल-मुलाकात करके उनकी परेशानियां सुन रहे हैं एवं उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। श्री अरोरा ने गत दिवस सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पत्लोना सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा की अगवानी की तोे वहीं साफा बांधकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर श्री अरोरा ने चौपाल लगाई और लोगों की परेशानियोें कोे सुना। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार है औैर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शासनकाल है। भाजपा सरकार में गरीबों का उत्थान किया जा रहा है तोे वहीं महिलाओं के लिए लाडली बहना जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। बेटियों केे लिए जन्म से लेकर उनकी शिक्षा एवं शादी तक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजनाएं चलाकर रखी हुईं हैं। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ योजना है। श्री अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भी किसी को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। हरएक व्यक्ति की परेशानियोें को दूर किया जाएगा। इस मौके पर श्री अरोरा ने ग्राम पत्लोना केे निवासियों को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओें कोे सरकार तक पहुंचाया जाएगा और हरसंभव उन्हें मदद दिलाई जाएगी।
श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद-
भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने सीहोर नगर में जिला अस्पताल के पास चमत्कारेश्वर महादेव समिति द्वारा कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा का श्रवण किया एवं व्यासपीठ की पूजा-अर्चना करके भागवताचार्य पंडित चैतन्य उपाध्यायजी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा औैर हमारी आने वाली पीढ़ियों को धर्म से जोड़ेे रखने के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन बेहद जरूरी है। आयोजन को लेकर उन्होंनेे समिति का भी आभार व्यक्त किया।