Sehore News : नगर सरकार के लिए अब आर-पार

कांग्रेस ने भी जारी की सीहोर-आष्टा नगर पालिका सहित पांच नगर परिषदों की सूची, इछावर और शाहगंज अब भी होल्ड

सुमित शर्मा, सीहोर-रेहटी
9425665690

नगरीय निकाय चुनाव में सीहोर-आष्टा नगर पालिका सहित जिले की पांच नगर परिषदों के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांगेस ने अब भी इछावर और शाहगंज की सूची को होल्ड पर रखा है। इसके बाद अब नगर सरकार के लिए भाजपा और कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। कांग्रेस ने नामांकन वापसी के दो दिन पहले सूची जारी की है। हालांकि सूची में अब भी इछावर और शाहगंज नगर परिषद सहित सीहोर नगर पालिका के कई वार्डों को होल्ड पर रख दिया गया है। दरअसल आम सहमति नहीं बनने के कारण इन वार्डों के प्रत्याशियों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सीहोर में पहले चरण में मतदान होगा। इधर सीहोर नगर पालिका सहित अन्य नगर परिषदों में आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, लेकिन इनकी सूची अब तक जारी नहीं की गई है। बसपा एवं निर्दलीय भी बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने भी मैदान संभाल रखा है।
इन दिग्गजों के सामने कांग्रेस ने खेला ये कार्ड-
कांग्रेस द्वारा जारी सूची में सीहोर के वार्ड नंबर 9 से सीताराम यादव के सामने ममता त्रिपाठी को उतारा है। ममता त्रिपाठी पिछले नगर पालिका चुनाव में सिर्फ 100 वोटों से हारीं थी। इस बार फिर कांग्रेस ने उन्हें ही मौका दिया है। वार्ड नंबर 15 में प्रिंस राठौर के सामने राठौर कार्ड ही खेला है और अमित राठौर को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि वार्ड नंबर 15 पर अब तक भाजपा प्रत्याशी ही जीतते आए हैं, ऐसे में कांग्रेस के अमित राठौर को भाजपा के प्रिंस राठौर के सामने कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है। इसी प्रकार रेहटी के वार्ड नंबर एक से भाजपा के प्रभावशाली एवं दिग्गज नेता राजेंद्र पटेल के सामने कांग्रेस ने भी मजबूत प्रत्याशी रघुबीर सिंह पटेल को उतारकर मुकाबला बेहद रोचक बना दिया है। हालांकि वार्ड नंबर एक से आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। इसी प्रकार यहां से पत्रकार मुकेश मेहता सहित अन्य निर्दलीय भी चुनावी मैदान में है।
अनारक्षित वार्डों में भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार-
सीहोर नगर पालिका सहित अन्य नगर परिषदों में अनारक्षित वार्डों से भी भाजपा और कांग्रेस ने आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। सीहोर नगर पालिका के लिए इस बार वार्ड नंबर 1, 7, 9, 10, 12, 13, 15, 16, 18, 22, 23, 24, 25, 29, 30, 31, 33, 34 अनारक्षित घोषिए हुए हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर वार्डों पर आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर एक पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अन्य पिछड़ा वर्ग से महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसी प्रकार वार्ड 7 से भी ओबीसी प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 9 पर भाजपा ने ओबीसी उम्मीदवार सीताराम यादव को टिकट दिया है, लेकिन कांग्रेस ने यहां पर अनारक्षित वर्ग की प्रत्याशी ममता त्रिपाठी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 15 भी अनारक्षित वर्ग के लिए था, लेकिन भाजपा ने यहां से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर को टिकट दिया है। कांगे्रस ने भी ओबीसी उम्मीदवार अमित राठौर को टिकट दिया है। वार्ड नंबर 34 भी अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रखा था, लेकिन भाजपा ने ओबीसी उम्मीदवार रंजना कुशवाह को तो कांग्रेस ने अनारक्षित वर्ग की महिला हेमा व्यास को टिकट दिया है।
शाहगंज-इछावर होल्ड-
कांग्रेस ने शाहगंज एवं इछावर नगर परिषदों की सूची को होल्ड पर रखा है। दरअसल यहां पर कांग्रेस नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाने के कारण सूची जारी नहीं हो सकी है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि शाहगंज से कांग्रेस उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाई है, जबकि इछावर में संतुलन नहीं बन पाया है।
इनके बीच में होगी आर-पार की जंग-
सीहोर नगर पालिका
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 सुनीता राय भावना राय
2 विपिन सास्ता संजीत कुमार
3 अरूण मालवीय कमल सिंह सूर्यवंशी
4 राजेश मांझी अजय कीर
5 लखन चौरसिया राजीव गुजराती
6 विद्या बिजोरिया शशि सोलंकी
7 हेमलता परमार सीता बाई
8 पूर्णिमा कुशवाह ममता कुल्हारिया
9 सीताराम यादव ममता त्रिपाठी
10 संगीता सिकरवार विवेक राठौर
11 नीरज जाटव नरेन्दर
12 वर्षा यादव वर्षा
13 सविता राठौर सविता देवी
14 संतोष शाक्य श्याम
15 विकास प्रिंस राठौर अमित राठौर
16 कमलेश राठौर राजकुमार
17 माया कसोरिया विनिता भेरवे
18 प्रदीप गौतम होल्ड
19 नरेंद्र राजपूत भगवान सिंह
20 पान बाई कांता कौशल
21 प्रभा कुशवाह कविता गुजराती
22 अनूषा राठौर दिव्या
23 मीना राठौर संगीता चौधरी
24 अजय पाल सिंह राजेश
25 मुकेश मेवाड़ा होल्ड
26 नसीम कुरैशी होल्ड
27 प्रदीप कौसर पवन राठौर
28 भावना सोनी रामकली
29 रजनी बारिया दीपिका कटारिया
30 ओमप्रकाश राय मो. इफरान
31 शौकत होल्ड
32 शैलेंद्र राय होल्ड
33 शन्नो बी तनवीर अंसारी
34 रंजना कुशवाह हेमा व्यास
35 चांदनी मालवीय रामकली
आष्टा नगर पालिका
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 मांगीलाल सोनी सुरेन्दर परमार
2 धनरूपमल जैन कलीमउद्दीन
3 राजू प्रताप मालवीय होल्ड
4 नवीन शर्मा हिफजुर्रहमान
5 राशिदा आसमा बी
6 शाहरूख कुरैशी मेहमूद अंसारी
7 पूजा पिपलोदिया रानू खत्री
8 मुस्तफा बी गुलजार बेगम
9 अकीला बी परवीन बी मंसूरी
10 सिद्धीका बी अजरा बी
11 शेख हासीब जाहिद खां
12 अनीता भट्ट सुभाष सवारिया
13 हेमकुंवर मेवाड़ा नीलम सोनी
14 तारा कटारिया सुनीता मालवीय
15 नीलेश खंडेलवाल राजेंद्र ठाकुर
16 रवि शर्मा राखी परमार
17 अंजली चौरसिया गीता कुशवाह
18 लता लीला राजपूत
रेहटी नगर परिषद
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 राजेंद्र पटेल रघुवीर सिंह पटेल
2 कुसुम बाई मीना ठाकुर
3 भगवत सिंह ठाकुर अमित कुमार बालभद्र
4 महेश हरियाले आशाबाई
5 कुंता बाई हारूबाई
6 गजराज सिंह पचभैया दीपक चौहान
7 पार्वती माहेश्वरी रेखा माहेश्वरी
8 सुरेश चौहान होल्ड
9 रीना चौहान ममता चौहान
10 स्वाति चौहान नीतू सिंह परदेशी
11 मोहम्मद हनीफ सुलेमान साहब
12 पुरूषोत्तम मंगतानी तेज सिंह
13 उर्मिला सेन प्रेमलता
14 अर्चना शर्मा मधु
15 कैलाश भिलाला मुकेश
नसरूल्लागंज नगर परिषद
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 सरोज धावरे मालवी मालवीय
2 महेश मेहरा नीतेश
3 रितु परिहार रमा बाई
4 ओमप्रकाश पंवार बफिता खां
5 मजहर अली शाहिद खां
6 शवाना खान शाहिदा बी
7 गीता अग्रवाल जेबी बाई
8 दीपक सोनी असफाक खां
9 मारूति शिशिर मनोज
10 मेहरबान सराटे कमलेश
11 विद्या पवार दुर्गा
12 इंदु मालवीय रेखा
13 गौरव शर्मा वीरेंदर
14 प्रतिभा मकवाना ललिता
15 महेंद्र जाट लक्ष्मी नारायण
बुदनी नगर परिषद
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 राखी कैथवास खिम्मो बाई
2 सत्येंद्र शर्मा राईस बेग
3 ज्योति पंजाबी खंजूमा बेग
4 सुनीता मालवीय रजनी
5 संतोेष सिंह राजपूत प्रेमकुमार
6 हेमलता शिवहरे मंजू
7 सतीश गुप्ता लोकेश जाट
8 गया प्रसाद यादव महेंद्र प्रताप सिंह यादव
9 प्रवीण चौहान अमीर खां
10 श्रीकांत शर्मा संजय शर्मा
11 सुखवती धुर्वे अतुल
12 रजनी आजाद रामेश्वर
13 आरती मालवीय बैजयंती मेहरा
14 गीता तेकाम सोनू
15 पूजा रिठोरिया सुशीला
कोठरी नगर परिषद
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 सुगन बनैरा लता बाई
2 पिंकी वर्मा सीमा
3 रिचा पटेल दुर्गेश
4 हरिओम सिंह सीमा
5 राजेश तोेमर नगीता दलपति
6 रानी केलिया रितु
7 देवकरण बकोरिया देवराज
8 राहुल वर्मा राजपाल
9 प्रीति सिंह फूलकंवर बाई
10 मनीषा जैन राधेश्याम दलपित
11 मदन सिंह शाहिद खां
12 शांता पटेल सपना
13 भाग्यश्री दीपिका
14 भूरी बाई राजा मुन्नी
15 ईमरत बाई राजकुंवर
जावर नगर परिषद
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 आसिफ अली राजेंद्र कुमार गहरवार
2 वर्षा मालवीय जीवन मालवीय
3 मंजू बाई सीमा
4 नजमा बी अन्नु बी
5 विनीता अजमेरा इंदु शर्मा
6 तेजसिंह जगदीशचंद्र राठी
7 अनीता विश्वकर्मा कला
8 कैलाश मालवीय प्रेमदास
9 अनीता सीतारानी
10 मदन विश्वकर्मा जगदीश
11 मधु ठाकुर ज्ञानू बाई
12 नटवर राठौर रीतेश गहरवार
13 वीरेंद्र सिंह धमेंद्र कुमार
14 विस्मिला बी यास्मीन बी
15 बाबू खां पप्पू

 

Exit mobile version