Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

अब बुदनी पर नजर, सीहोर, नसरूल्लागंज एवं इछावर में भाजपा के जनपद पंचायत अध्यक्ष

सीहोर-रेहटी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष को लेकर जनपद पंचायत सीहोर, नसरूल्लागंज एवं इछावर में स्थिति साफ हो गई। सीहोर, नसरूल्लागंज एवं इछावर में भाजपा समर्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्विरोेध चुनी गईं तो वहीं उपाध्यक्ष को लेकर इछावर में वोटिंग हुई। अब गुरूवार को बुधनी एवं आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष को लेकर भी चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस पर सबकी नजर टिकी हुईं हैं।
त्रि-स्तरीय एवं नगरीय निकाय चुनाव के बाद जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष पद की कवायद चल रही थी। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सीहोर, इछावर एवं नसरूल्लागंज में भाजपा समर्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। अब दो जनपद पंचायत बुदनी एवं आष्टा का चुनाव होना है। इसके बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिर नगर पालिका एवं नगर परिषद में अध्यक्ष पद की कवायद होगी।
अध्यक्ष निर्विरोध, उपाध्यक्ष के लिए हुआ मतदान-
जनपद पंचायत इछावर में भाजपा समर्थित नावड़ी बाई को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ललिता दांगी और कांग्रेस समर्थित सुमन जितेंद्र प्रत्याशी ने अपना नामांकन जमा किया था। इसमें भाजपा समर्थित ललिता दांगी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई पूर्व मंत्री व विधायक करण सिंह वर्मा समर्थित हैं। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए अंजू अवधनारायण पटेल डोेबा एवं उपाध्यक्ष रूपाली श्रवण व्यास को चुना गया है। इसी प्रकार सीहोर जनपद पंचायत अध्यक्ष के मतदान के दौरान भाजपा समर्थित रेखा जगदीश चंद्रवंशी को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा अरुण परमार को महज 8 वोट ही मिल पाए। निर्वाचन अधिकारी ने रेखा चंद्रवंशी को अध्यक्ष घोषित किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की नीलू शंकर जायसवाल और कांग्रेस से मनीषा अरुण परमार व दीपा जाट द्वारा अपना नामांकन फार्म जमा किए गए थे। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों उम्मीदवारों को 10-10 वोट प्राप्त हुए, जबकि एक मत दीपा जाट को प्राप्त हुआ। ऐसे में उपाध्यक्ष का निर्णय पर्ची डालकर किया गया। इसमें भाजपा की नीलू विजयी रही। दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
अब जनपद पंचायत बुदनी व आष्टा पर होगा फैसला-
जनपद पंचायत बुदनी एवं आष्टा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का निर्णय गुरूवार को होगा। इन दोनों जनपद पंचायतोें में गुरूवार को मतदान होगा। हालांकि बुदनी में पूरी संभावना है कि यहां पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा, वहीं आष्टा में मतदान हो सकता है। फिलहाल बुदनी में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अरविंद दुबेे बताए जा रहे हैं। हालांकि इस पद की रेस में महेंद्र शर्मा बुदनी को भी माना जा रहा है, लेकिन पलड़ा भारी अरविंद दुबेे का बताया जा रहा है। अध्यक्ष पद अनारक्षित है, इसलिए उपाध्यक्ष पद पर कोई ओबीसी या एससी-एसटी वर्ग से होगा। इसी प्रकार आष्टा जनपद पंचायत पर भी सबकी नजर है।
इधर भाजपा को लगा झटका, देवीसिंह धुर्वेे ने छोड़ी पार्टी-
बुदनी विधानसभा क्षेत्र के नसरूल्लागंज से आदिवासी नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नसरूल्लागंज ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस ज्वाईन कर ली है। पार्टी सूत्रों की मानेें तो देवीसिंह धुर्वेे इस बार भी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारी जता रहे थेे, लेकिन इस बार उनका नाम इस पद के लिए नहीं आया। इस बार जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू अवधनारायण पटेेल कोे बनाया गया है। इसी नाराजगी के चलतेे जब इधर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही थी, तभी देवीसिंह धुर्वे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाईन कर ली। हालांकि बाद में यह खबर भी फैली कि देवीसिंह धुर्वे द्वारा दिया गया इस्तीफा वापस लेकर वे फिर से भाजपा में आ गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Secrets of Chefs: Top 11 Essential Foods for Natural Easter Art: Creating Masterpieces with Marble Eggs 10 Indoor Water-Grown Plants: A Gardener's Guide to The Healing Power of IV Drips for Hangover Easy Three-Ingredient The Top 6 Dried 5 Warning Signs of Dehydration: How to Deliciously Easy: Fruit Mousse Recipe The Art of Boiling the Perfect Poached Egg: Expert Transparent and Delicious 5 Essential Tips for Creating a Cozy Small The Lost Recipe: Hedgehog Cake with Why Your Icing Cracks Easter Family Film Frenzy: Must-Watch Movies for the