Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

अब मोहन भागवत भी मस्जिद-मदरसों में जाने लगे हमें भी दर्द होता है : दिग्विजय सिंह

सीहोर। कांग्रेसी मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर जाते हैं तो भाजपा के लोगों को दर्द होता है, लेकिन अब मोहन भागवत भी मस्जिद- मदरसों में जाने लगे हैं। हमें भी दर्द होता है। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने परिवर्तन किया, लेकिन कुछ लोग बिक गए। इनमें हमारे गरीब विधायक तो नहीं बिके, लेकिन राजा, महाराजा, जमीदार जैसे लोग बिक गए और कांग्रेस की सरकार गिर गई। यदि कांग्रेस की सरकार होती, कांग्रेसी एकजुट होते तो किसानों की कर्जमाफी हो जाती। मध्यप्रदेश में रेत का अवैध कारोबार नहीं होता। मध्यप्रदेश में कुशासन की जगह प्रशासन चलता, लेकिन राजा, महाराजा बिक गए।
यह बातें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कही। वे अपने सीहोर दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इससे पहले सीहोर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, युवा नेता एवं पार्षद राजीव गुजराती, जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, पंकज शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत, सत्कार किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं संगठन के निर्देश के अनुसार उन्हें मध्यप्रदेश की 66 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। जहां से कांग्रेस हारती रही है। इनमें से अब तक वे 23 विधानसभा सीटों पर जाकर पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के साथ चर्चा करके बैठक कर चुके हैं। अब सीहोर आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह स्वीकारने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं है कि हमारा संगठन कमजोर है। हम चुनाव वाले दिन, वोटिंग वाले दिन बूथ मैनेजमेंट करने में असफल रहते हैं। यह हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। कांग्रेस संगठन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है, लेकिन अब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बूथ मैनेजमेंट को लेकर रणनीति बनाई है। अब कांग्रेस को सेक्टर एवं मंडलों में बांटा गया है। हर सेक्टर, मंडलम सहित हर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं, ताकि संगठन को मजबूती दी जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 15 साल की भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, कुशासन, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। अब मध्यप्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलवामा मामले को लेकर कहा कि जो उन्होंने आरोप लगाए थे वह सभी आरोप अब सही साबित सही हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें देशद्रोही बोला, लेकिन आज तक कोई भी यह साबित नहीं कर पाया कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जब तक कांग्रेस में थे, तब तक वे आजाद थे, लेकिन कांग्रेस से जाते ही गुलाम हो गए हैं। कांग्रेस तो उनको नवी बनाना चाहती थी, लेकिन उन्हें गुलामी पसंद थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने लहार की घटना को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लहार नगर परिषद में एक भी भाजपा के पार्षद नहीं है। वहां पर भाजपा नेता अवैध जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर नगर परिषद जब कब्जा हटाने गई तो भाजपाइयों ने तहसीलदार और सीएमओ पर हमला कर दिया, जबकि हाईकोर्ट ने भी अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामेश्वर शर्मा उनके सामने अभी बच्चा है।
मंडल, सेक्टर अध्यक्षों की ली बैठक, जानी विधानसभा की स्थिति –
तय कार्यक्रम के अनुसार दिग्विजय सिंह को 10 बजे सीहोर पहुंचना था, लेकिन उनका काफिला देरी से पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत, सत्कार किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ चर्चा की। फिर पूर्व मुख्यमंत्री ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के मंडल, सेक्टर प्रभारियों, अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन द्वारा जारी कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिए तो वही दिग्विजय सिंह ने सभी मंडल, सेक्टर प्रभारियों को चुनावी मैदान में कमर कसने के लिए कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका पार्षद, ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि, सेवादल, महिला कॉंग्रेस, युवक काँग्रेस, किसान काँग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया है।
आष्टा में भी करेंगे बैठक –
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सीहोर से आष्टा जाने का कार्यक्रम भी तय किया गया है। वे आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ गोकुल धाम गार्डन में बैठक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button