Newsछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर

Sehore news अब महिलाएं जम्मू-कश्मीर में निडर होकर घूम-फिर सकती हैं : संजीता डोगरा

अब महिलाएं जम्मू-कश्मीर में निडर होकर घूम-फिर सकती हैं : संजीता डोगरा

सुमित शर्मा, सीहोर।
अब महिलाएं जम्मू-कश्मीर में निडर होकर, बेखौफ होकर घूम-फिर सकती हैं। अब घाटी में पहले जैसी पत्थरबाजी नहीं होती है। लोगों के मन से आतंकवाद का डर निकल रहा है। वे अब अपने आपको स्वतंत्र महसूस करने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही कश्मीरी पंडितों की वापसी भी शुरू होगी। ये कहना है भाजपा महिला मोर्चा जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा का। वे महिला मोर्चा के राष्टÑीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंची हैं।
जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा का कहना है कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी हैं, गृह मंत्री अमित शाह हैं, जिनके लिए गए निर्णय आज जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद सार्थक साबित हुए हैं। पहले जहां आए दिन घाटी में पत्थरबाजी होती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता। अब जम्मू-कश्मीर की महिलाएं, बेटियां निडर होकर सड़कों पर घूमती हैं। कांग्रेस के शासनकालों में वहां की स्थिति बेहद खराब थी। भले ही देश-दुनिया के लिए जम्मू-कश्मीर धरती का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन वहां के लोगों के लिए जम्मू-कश्मीर में रहना बेहद कठिन काम था। अब ऐसी स्थितियां नहीं हैं। जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है, तब से अब वहां के हालत बेहद बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले जब से 15 अगस्त, 26 जनवरी पर आजाद चौक में तिरंगा लेकर जाती थीं तो उन्हें पुलिस वाले घेर लेते थे, तिरंगा फहराने के लिए मना करते थे, लेकिन अब वे बेखौफ होकर तिरंगा फहराती हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उनके परिवार का इतिहास 600 वर्षों पुराना है। उनके परिवार ने हमेशा से जम्मू-कश्मीर में राजनीति की है, संघर्ष किया है, लेकिन अब तक जैसी आजादी कभी महसूस नहीं की। महिला मोर्चा के कार्यों को लेकर उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में महिला मोर्चा लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। सभी जिलों में, मंडलों में मोर्चा की टीमें कार्य में जुटी हुर्इं हैं। आगामी दिनों के लिए भी हमारी कार्ययोजनाएं हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।
कश्मीर निवासी महिला मोर्चा की राष्टÑीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब प्रभारी उपदेश अन्दोत्रा कहती हैं कि अब कश्मीर के हालातों में बहुत परिवर्तन आ गया है। कश्मीर अब धरती के स्वर्ग के साथ रहने के लिए भी स्वर्ग जैसा बन गया है। कांग्रेस की सरकारों में घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर बेहद निडरता एवं बेखौफ होकर चल सकते हैं। वहां अब शांति का माहौल है, खुशियों का माहौल है। वे कहती हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से लगातार सुधार हुआ है। अब वहां अलग-अलग प्रधान एवं निशान नहीं है। अब सिर्फ घरों में देश का तिरंगा फहराया जाता है।
सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है : लाजवंती झा
भाजपा महिला मोर्चा बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने बताया कि बिहार में महिला मोर्चा बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। हमारे सभी संगठनात्मक जिलों में मोर्चा की कार्यकारिणी लगातार जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को, केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर बेहद जरूरी है, ताकि संगठनात्मक रूप से मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को और ज्यादा प्रशिक्षित किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में हमारे वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेकर हम हमारी कार्यकर्ता बहनों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
हम कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार मैदान में हैं : शालिनी राजपूत
भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कहती हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है। सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है। हम लगातार सरकार के खिलाफ मैदान में हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। वे कहती हैं कि इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके।
दलितों को सबसे ज्यादा उम्मीद भाजपा सरकार से है : गीता सरीन
भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव एवं मेघायल की प्रभारी गीता सरीन कहती हैं कि मेघायल राज्य में आधी जनसंख्या दलितों की है। दलितों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए महिला मोर्चा डटकर काम कर रहा है। दलितों को सबसे ज्यादा उम्मीदें भारतीय जनता पार्टी से है, क्योंकि भाजपा ने ही दलितों के उत्थान एवं उनके जीवन को बदलने के लिए पहल की है। उनके लिए कई सारी योजनाएं बनार्इं हैं, ताकि इन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे और उनका जीवन सुधरे। वे कहती हैं कि मेघायल राज्य में महिला मोर्चा हर घर तक पहुंच रहा है और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button