
सुमित शर्मा, सीहोर।
अब महिलाएं जम्मू-कश्मीर में निडर होकर, बेखौफ होकर घूम-फिर सकती हैं। अब घाटी में पहले जैसी पत्थरबाजी नहीं होती है। लोगों के मन से आतंकवाद का डर निकल रहा है। वे अब अपने आपको स्वतंत्र महसूस करने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही कश्मीरी
जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा का कहना है कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी हैं, गृह मंत्री अमित शाह हैं, जिनके लिए गए निर्णय आज जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद सार्थक साबित हुए हैं। पहले जहां आए दिन घाटी में पत्थरबाजी होती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता। अब जम्मू-कश्मीर की महिलाएं, बेटियां निडर होकर सड़कों पर घूमती हैं। कांग्रेस के शासनकालों में वहां की स्थिति बेहद खराब थी। भले ही देश-दुनिया के लिए जम्मू-कश्मीर धरती का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन वहां के लोगों के लिए जम्मू-कश्मीर में रहना बेहद कठिन काम था। अब ऐसी स्थितियां नहीं हैं। जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है, तब से अब वहां के हालत बेहद बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले जब से 15 अगस्त, 26 जनवरी
कश्मीर निवासी महिला मोर्चा की राष्टÑीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब प्रभारी उपदेश अन्दोत्रा कहती हैं कि अब कश्मीर के हालातों में बहुत परिवर्तन आ गया है। कश्मीर अब धरती के स्वर्ग के साथ रहने के लिए भी स्वर्ग जैसा बन गया है। कांग्रेस की सरकारों में घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर बेहद निडरता एवं बेखौफ होकर चल सकते हैं। वहां अब शांति का माहौल है, खुशियों का माहौल है। वे कहती हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से लगातार सुधार हुआ है। अब वहां अलग-अलग प्रधान एवं निशान नहीं है। अब सिर्फ घरों में देश का तिरंगा फहराया जाता है।
सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है : लाजवंती झा
भाजपा महिला मोर्चा बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने बताया कि बिहार में महिला मोर्चा बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। हमारे
हम कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार मैदान में हैं : शालिनी राजपूत
भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कहती हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है। सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है। हम लगातार सरकार के खिलाफ मैदान में हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। वे कहती हैं कि इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके।
दलितों को सबसे ज्यादा उम्मीद भाजपा सरकार से है : गीता सरीन