एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, 10 अगस्त से शुरू होगा व्यापक सदस्यता अभियान

सीहोर। आगामी छात्र संघ चुनाव और संगठन के विस्तार को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 10 अगस्त से शुरू होने जा रहे नए सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म वितरित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने छात्र संघ चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने कहा कि हमारा संकल्प जिले में प्रदेश भर में सबसे अधिक सदस्य बनाना है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोडक़र उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई को मजबूती से लडऩे का आह्वान किया।
सदस्यता अभियान के फार्म जारी
बैठक के दौरान आगामी सदस्यता अभियान के आधिकारिक फार्म जारी किए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जिले के सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ें और सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं और छात्र नेता रहे मौजूद
इस बैठक में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, तुलसी राठौर, कृष्णकांत रिछारिया, सदस्यता अभियान प्रभारी यश यादव, अंशु ठाकुर, पूर्व विधानसभा छात्र नेता तनीष त्यागी, अध्यक्ष करण भैरवे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गोस्वामी, पवन ठाकुर और छात्र नेता विजय सोलंकी सहित जिलेभर से आए अनेक पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version