
सीहोर-रेहटी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर वर्ष की तरह इस बार भी यादव समाज ने सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ भव्य चल समारोह निकाला। सीहोर में आयोजित चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला, जिसमें आगे-आगे डीजे, ढोल वाले चल रहे थे तो पीछे-पीछे समाज के लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह चल समारोह का स्वागत-सत्कार भी किया गया। नगर के
सीहोर में ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत-
नगर में निकले यादव समाज के चल समारोह का हर साल की तरह इस साल भी शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से सभी विप्रसमाज के लोगों ने स्वागत मंच बनाकर स्वागत किया गया। यादव समाज के तत्वावधान में निकाला गया चल समारोह शहर के गंज से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खजांची लाइन में पहुंचा। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, संस्था अध्यक्ष मनोहर शर्मा, प्रवीण तिवारी, दीपक शर्मा, सुशांत समाधिया, मनोज दीक्षित मामा, राजेंद्र शर्मा, राजेश दुबे, केके रिछारिया, नितिन उपाध्याय, रूपेश तिवारी, राकेश शर्मा, मनोहर शर्मा, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरिओम दाऊ, बॉबी, कपिल राजोरिया, दीपक पुरोहित चंदू शर्मा, अजय मिश्रा, आनंद पाठक, शिशिर शर्मा, राजेश मोहन शर्मा, मनोज शर्मा, गणेश तिवारी और सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी गण ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।
आकर्षण का केंद्र रहीं सुंदर-सुंदर झांकियां-
चल समारोह में दिखी जुगलबंदी-
सीहोर में निकले चल समारोह में समाजजनों के अलावा स्थानीय भाजपा एवं कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। चल समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव भी शामिल हुए। उनका नगर में जगह-जगह स्वागत-सत्कार भी किया गया। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश सक्सेना, राकेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
रेहटी में पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह-