Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, लगाई प्रदर्शनी

भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने की पत्रकारवार्ता

सीहोर। शहर के चाणक्यपुरी स्थित मैरिज गार्डन में भाजपा के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर आपातकाल को लेकर प्रदर्शनी, कार्यशाला और पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल देश का सबसे काला अध्याय था। इमरजेंसी ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ने का काम किया। उस समय संविधान, न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों को कुचला गया।

बुधवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक कड़ेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल की घोषणा किसी राष्ट्रीय संकट का नतीजा नहीं थी। यह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सत्ता बचाने की रणनीति थी। न्यायालय द्वारा उनकी चुनावी सदस्यता रद्द करने के बाद यह निर्णय लिया गया। इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का हवाला देकर अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग किया। उस समय न तो कोई युद्ध था और न ही कोई बाहरी आक्रमण की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को बंधक बना लिया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला किया गया। बड़े अखबारों की बिजली काटी गई। सेंसरशिप लगाई गई और पत्रकारों को जेल में डाला गया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, प्रेमनारायण मीणा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यहां पर मौजूद नेताओं ने मींसाबंदियों को सम्मानित किया।
काला दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित-प्रदर्शनी लगाई –
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने काला दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। मेरिज गार्डन परिसर में लगी प्रदर्शनी में उस दौर की तानाशाही, दमन और अत्याचार की तस्वीरें दिखाकर लोकतंत्र पर हुए हमले को याद किया। पत्रकारों से चर्चा कर नई पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया गया। पत्रकारवार्ता का संचालन कर रहे नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा सहित अन्य ने मीसाबंदियों को सम्मानित किया गया और पत्रकारों से चर्चा कर नई पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया गया। 21 महीनों तक चले इस आपातकाल ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया। कहा कांग्रेस की सत्ता लोलुपता, दमनकारी नीतियों और तानाशाही मानसिकता ने देशहित से ऊपर एक परिवार और एक व्यक्ति के अहंकार को रखा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी युवाओं, पत्रकारों और जनआंदोलनों में भाग लेने वाले नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Domácí kysané zelí: recept Vydatná a bohatá recept na velmi chutnou Nejlepší alternativa černého