सहकारी समितियों में हुआ आयोजन, किसानों के ऋणमाफी के फार्म भरे

रेहटी, सोयत, मोगरा सहित अन्य समितियों में किया गया आयोजन

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की 2 लाख तक की ऋण माफी की घोषणा के बाद अब इस पर अमल भी शुरू हो गया है। सीहोर जिले में सीहोर जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में सहकारी समितियों में कार्यक्रम का आयोजन करके ऐसे किसान जिनकी ऋण माफी होना है, उनके आवेदन फॉर्म भरने का कार्य शुरू किया गया। इसी कड़ी में जिला सहकारी बैंक रेहटी शाखा की सहकारी समिति सोयत, सहकारी समिति रेहटी, मोगरा, पांगरा, बोरदी, मर्दानपुर सहित अन्य समितियों में कार्यक्रम का आयोजन करके किसानों के ऋण माफी के फार्म भरने शुरू हुए। सभी समितियों में जिन किसानों के 2 लाख तक के ऋण माफी, ब्याज माफी होना है उनकी सूची भी लगा दी गई है। सोयत सहकारी समिति में शाखा प्रबंधक विजय सिंह टेकाम, अनिल पवार, चैन सिंह लोवशी सहित अन्य स्टाफ के साथ में भाजपा नेता स्वरूप सिंह पटेल, अशोक पंवार सहित गांव के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोगरा में शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र पाराशर सहित अन्य स्टाफ के साथ में ग्राम के वरिष्ठजन भी मौजूद रहे। किसानों के 18 मई तक फार्म भरे जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, करतार सिंह, रामकिशोर गौर, नवल सिंह रघुवंशी, भागीरथ मंडलोई, रेहटी शाखा प्रबंधक रघुवीर मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे।

Exit mobile version