श्रीसत्य साई विवि में टिकाऊ कृषि हेतु जैविक खेती विषय पर सेमिनार का आयोजन

सीहोर। श्रीसत्य साई तकनीकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एग्रीकल्चर विभाग द्वारा 24 फरवरी को एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश के ख्यात जैविक कृषि वैज्ञानिक जैविक कृषि पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. मुकेश तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एबी सिंह रहेंगे। अन्य प्रमुख वक्ताओं में डॉ. विनोद भार्गव प्रधान वैज्ञानिक केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान भोपाल, डॉ. सुरेन्द्र घियलहरे वैज्ञानिक भारतीय दलहन संस्थान रिजनल स्टेशन भोपाल, डॉ. सत्यनेंद्र सिंह तोमर कृषि महाविदयालय सीहोर, आधुनिक जीवन शैली में जैविक कृषि की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इनके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र इछावर, होशंगाबाद, रायसेन एवं भोपाल से पधारे कृषि वैज्ञानिकगण आर्गेनिक फार्मिंग के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे कृषि की इस महत्वपूर्ण पद्धति से होने वाले लाभों जैसे प्रदूषण एवं रसायन मुक्त अनाज एवं अन्य खाद्य पदार्थों की प्राप्ति उत्तम मृदा स्वास्थ के साथ उत्तम मानव स्वास्थ एवं शुद्ध वातावरण आदि से मानव जाति लाभान्वित हो सके तथा प्रदेश व देश के कृषकों की आमदानी में वृद्धि हो कर उनकी आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके।