Newsमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर
रेहटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया पथ संचलन

रेहटी। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बुदनी द्वारा पथ संचलन निकला गया। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन की शुरुआत नगर स्थित मंडी प्रांगण से हुई। यहां पर जिला प्रचारक जितेंद्र गोस्वामी द्वारा स्वयं सेवकों को संबोधित किया गया। इसके बाद पथ संचलन की शुरुआत हुई। पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से निकला। इस दौरान नगर के वरिष्ठजनों, प्रबुद्धजनों सहित जनप्रतिनिधियों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। पथ संचलन का समापन मंडी प्रांगण में ही किया गया।



