पाटीदार समाज ने सनातनी दुपट्टा पहनकर जताया विरोध…

सीहोर। मिसरोद भोपाल में 25 फरवरी को साध्वी रंजना जी के विवाद में पाटीदार समाज के युवाओं पर एक तरफा पुलिस कार्यवाही को लेकर पाटीदार समाज जिला सीहोर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को बड़ी संख्या में समाज जनों द्वारा रैली निकालकर अनोखे अंदाज में रामधुन गाते हुए अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
पाटीदार समाज मनोज गुजराती ने बताया कि भोपाल में मिसरोद पुलिस द्वारा पाटीदार समाज के युवाओं पर एक तरफा कार्यवाही करते हुए गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, जबकि आपसी विवाद में समाज के युवाओं को भी चोट आई और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसकी थाना मिसरोद में शिकायत भी की गई लेकिन ना तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और ना ही एफआईआर दर्ज की गई, उल्टा समाज के अन्य युवाओं को डराया धमकाया जा रहा है।
समाजजनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच हो, सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के आधार पर केस दर्ज होए समाज के युवाओं को परेशान नहीं किया जाए और दर्ज एपुआईआर को निरस्त किया जाए। साथ ही समाजनों ने यह भी कहा कि हमारी समाज को जिहादी कहा गया डीएनए परीक्षण की बात की गई। इसका विरोध करते हुए एक सभा का आयोजन कर उनके लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
ज्ञापन का वाचन मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन के महामंत्री नंदकिशोर पाटीदार नंदू भैया द्वारा किया गया। उपस्थित समाज जनों में प्रमुख रूप से मनोज गुजराती, रघुनंदन निगोदिया, मुकेश मास्टर साहब, राजीव गुजराती, सुभाष पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, विष्णु प्रसाद पटेल, मनोहर पाटीदार, सुरेश पाटीदार, रमेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, सियाराम, घनश्याम पाटीदार, प्यारेलाल, विष्णु बेलावत, सतोरनिया से लक्ष्मी नारायण पटेल, भगवान सिंह, श्रीनाथजी, रोला से रामनारायण, पूर्व सरपंच मनोज पाटीदार, नर्मदा प्रसाद पाटीदार, जिला अध्यक्ष पाटीदार समाज परमानंद, अजय, जगमोहन सहित ग्राम मुंगावली के नागरिकण भी बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version