Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

शिव-साधना समेत जनप्रतिनिधियों ने मनाया करवा चौथ

सीहोर। जिले में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पत्नियों ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजा कर व्रत खोला। इस बार का करवा चौथ जिले के कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों के लिए खास रहा, जब उनकी बहुओं और बेटियों ने भी इस आस्था के पर्व को पूरी परंपरा के साथ निभाया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास पर पारंपरिक तरीके से करवा चौथ का पर्व मनाया। केंद्रीय मंत्री ने खुद पूजन-अर्चन किया और करवा चौथ की पौराणिक कथा सुनाई। इसके बाद उन्होंने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया। हालांकि मामा के निवास पर इस बार सबसे बड़ी खुशी का पल रहा, जब उनकी दोनों बहुओं व्रत रखा।
साधना सिंह चौहान का भावुक संदेश
साधना सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उनकी दोनों बेटियों अमानत और रिद्धि ने पूरे उत्साह मुस्कान और श्रद्धा के साथ यह व्रत रखा। उन्होंने लिखा सुबह से ही घर में एक अलग-सी रौनक थी। उन्हें देखकर मुझे अपने पहले करवा चौथ की याद आ गई। बेटियों ने बहुत श्रद्धा से परंपराओं का पालन किया। यह देखकर मेरा मन प्रेम से भर गया। उन्होंने दोनों को खूब आशीर्वाद दिया और कामना की कि हर नारी के जीवन में यह पर्व प्रेम और आस्था का दीप जलाता रहे।

सीहोर में जनप्रतिनिधियों का पर्व
सीहोर में भी कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के घरों में करवा चौथ की धूम रही। सीहोर विधायक सुदेश राय ने अपनी पत्नी अरुण राय को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया। पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और उनकी पत्नी उषा सक्सेना ने भी परंपरागत ढंग से यह पर्व मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती और उनकी पत्नी रेणु गुजराती ने भी इस दिन सुहाग की पूजा की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने भी सपत्नी पर्व मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button