News

पुलिस ने जागरूकता अभियानों से 3.23 लाख लोगों को किया जागरुक, साल भर में हुए 1562 कार्यक्रम

सीहोर। जिला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता को सबसे बड़ा हथियार बनाया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जागरूकता से अपराध रोकथाम की अवधारणा पर काम करते हुए वर्ष 2025 में जिले भर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रयासों का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा पूजा शर्मा ने किया, जिसमें यातायात, साइबर सेल और महिला सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस द्वारा पूरे साल के दौरान सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों और धार्मिक स्थलों पर कुल 1562 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के 3 लाख 23 हजार 705 नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न अपराधों और उनसे बचाव के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, सडक़ सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति और अपराधों के दुष्परिणामों जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
चलाए अलग-अलग अभियान
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों को भी जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया गया। इसमें फरवरी माह में सेफ क्लिक और मुस्कान अभियान चलाया गया, जबकि जुलाई में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। सितंबर माह में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के जरिए सामाजिक जागरूकता लाई गई। इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता, ऑपरेशन एहसास और सडक़ सुरक्षा जैसे कार्यक्रम साल भर निरंतर संचालित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button