
सीहोर। आज 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। नेहरू जी का सीहोर जिले से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है, जिसने इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी।
तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने 1 जून 1954 को अपनी भोपाल यात्रा के दौरान सीहोर जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की थीं, जो आज भी जीवंत है। पंडित नेहरू ने कृषि महाविद्यालय सीहोर की आधारशिला रखी थी। यह महाविद्यालय आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सीहोर की शैक्षिक पहचान बना हुआ है। जबकि इसी यात्रा के दौरान नेहरू जी ने सीहोर जिला अस्पताल भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन (शिलान्यास) भी किया था।