राजीव गुजराती बने पुनः सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, लगा बधाइयों का तांता

सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पुनः राजीव गुजराती की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठन सृजन के तहत की गई है। इसमें सीहोर से युवा नेता राजीव गुजराती को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन ने उन पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। उनकी निुयक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले भी उन्हें सीहोर जिले की कमान सौंपी गई थी। बलवीर सिंह तोमर को हटाकर राजीव गुजराती को जिलाध्यक्ष बनाया था, लेकिन वे अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। अब उन्हें अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द करनी होगी। यहां बता दें कि कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत प्रदेश के सभी जिलों में आर्ब्जबर भेजे थे। इसके बाद दावेदारों की सूची बनाई गई थी। इनके साक्षात्कार भी लिए गए थे। अब जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

Exit mobile version