Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी कॉलेज में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विज्ञान में महिलाएं थीम पर नवाचारों का प्रदर्शन

सीहोर। शासकीय महाविद्यालय रेहटी में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा रा´ष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय थीम विज्ञान में महिलाएं, विकसित भारत के लिए उत्प्रेरक रखा गया, जिसके माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग के राजाराम रावते ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्राचार्या ने दिया नवाचार का संदेश
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली गढ़वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आधुनिक ज्ञान अपनाने और नए-नए शोध के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने दिखाई सृजनशीलता
विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में बीएससी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिद्धार्थ मंडलोई, मुस्कान प्रजापति, सृष्टि, विशाल और प्रिया नागर सति अन्य छात्र छात्राओं ने विज्ञान में नवाचार विषय पर आकर्षक पोस्टर और मॉडल तैयार किए, जिनकी सभी ने सराहना की।
विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला प्राध्यापकों ने विज्ञान और शोध के महत्व पर व्याख्यान दिए, जिसमें सहायक प्राध्यापक सौम्या राजपूत ने रिसर्च और नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी गणित, डॉ. निधि मालवीय रसायन, डॉ. लेखिका श्रीवास्तव जंतु विज्ञान ने भारत की वैज्ञानिक प्रगति के बारे में बताया। डॉ. प्रभा रघुवंशी, डॉ. मंजू लता नागरे, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. डाली दुबे, डॉ. एकता यादव और डॉ. संगीता साहू ने स्टार्टअप, तकनीक और भारतीय ज्ञान परंपरा के नए आयामों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. पारस बेले, डॉ. अरविंद अतुलकर, लैब टेक्नीशियन अभिषेक बांकारिया सहित बड़ी संख्या में अन्य संकायों के विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button